कोबे ब्रायंट हेलीकॉप्टर क्रैश मामले में कंपनी के खिलाफ दर्ज हुए 2 और नए मामले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 21, 2020

लास एंजिलिस। कोबे ब्रायंट और उनकी बेटी के साथ हेलीकाप्टर दुर्घटना में मारे गए यात्रियों में से चार के परिवार के सदस्यों ने हेलीकाप्टर का स्वामित्व रखने वाली और संचालन करने वाली कंपनी के खिलाफ मामला दायर कराया है। ब्रायंट की पत्नी पहले ही मामला दायर करा चुकी थी। एक परिवार के तीन सदस्यों और ब्रायंट की 13 साल की बेटी की बास्केटबाल में मदद करने वाली महिला के परिवार की ओर से रविवार को लास एंजिलिस सुपीरियर कोर्ट में ये मामले आनलाइन दायर किए गए।

इन दो मामलों से लगभग दो महीने पहले ब्रायंट की पत्नी वेनेसा ने भी हेलीकाप्टर का संचालन करने वाले आइलैंड एक्सप्रेस हेलीकाप्टर्स इंक और इसका स्वामितत्व रखने वाले आइलैंड एक्सप्रेस होल्डिंग कोर्प के खिलाफ मामला दायर कराया था। एक मामला आरेंज कोस्ट कालेज बेसबाल कोच जान एल्टोबेली, उनकी पत्नी कैरी और बेटी एलिसा की मौत के मामले में उनके दो बच्चों ने दायर किया है। एलिसा ब्रायंट की बेटी जियाना के साथ बास्केटबाल खेलती थी। दूसरा मामला क्रिस्टीना मासेर के पति और तीन बच्चों ने दायर किया है। क्रिस्टीना लड़कियों की बास्केटबाल टीम की कोचिंग में ब्रायंट की मदद करती थी।

प्रमुख खबरें

Kerala PSC परीक्षा में ऑनलाइन मटीरियल से उतारे गए 45 सवाल, Crime Branch ने दर्ज किया केस

IGL का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 93.5% घटा, गैस लागत बढ़ने से मार्जिन पर पड़ा असर

SEBI पूंजी बाजारों को सुगम बनाने में जुटा, Tuhin Kanta Pandey बोले निवेशकों की सुरक्षा प्राथमिकता

Goa Police inspector विकास डेकर पर नाबालिग से दुष्कर्म का केस, महिला सहयोगी भी नामजद