ग्राम, ब्लॉक और जिला पंचायतों के बीच अधिक समन्वय की जरूरत : गिरिराज सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 21, 2023

 नयी दिल्ली। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने सोमवार को गांव, ब्लॉक और जिला पंचायतों के बीच अधिक समन्वय का आह्वान किया और स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों से यह सुनिश्चित करने की अपील की कि सतत विकास लक्ष्यों को हासिल किया जा सके। तीन दिवसीय ‘सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण’ पर राष्ट्रीय कार्यशाला (एलएसडीजी) का आयोजन श्रीनगर में किया गया जा रहा है। इसे ऑनलाइन संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि ‘मेरी पंचायत मोबाइल ऐप’ की शुरुआत सोमवार को की गई है और इससे पंचायती राज संस्थानों के कामकाज में पारदर्शिता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: Chandrayaan-3 | चंद्रयान-2 ऑर्बिटर और चंद्रयान-3 लैंडर मॉड्यूल के बीच संपर्क हुआ स्थापित

सिंह ने कहा कि पंचायतों को समृद्ध बनाने की जिम्मेदारी सरपंचों की है। उन्होंने कहा कि पंचायत में होने वाली सभी गतिविधियों की जानकारी इस ऐप पर अपलोड की जानी चाहिए। मंत्री ने पंचायती राज प्रणाली के अलग-अलग स्तरों के बीच समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह पहले कभी नहीं किया गया। भारत में पंचायती राज व्यवस्था के तीन स्तर हैं - ग्राम स्तर पर ग्राम पंचायतें, ब्लॉक स्तर पर मंडल परिषद या ब्लॉक समिति या पंचायत समिति और जिला स्तर पर जिला परिषद या जिला पंचायत। ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि भारत को 2030 में कार्बन तटस्थ बनाने में पंचायतों की अहम भूमिका है।

प्रमुख खबरें

Mumbai BKC Mall में फर्जी PMO आईडी और हथियार के साथ घुसे छात्र को कोर्ट से मिली जमानत

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा