दिवाली-छठ पर बिहार के लिए चलेंगी 12000 से अधिक विशेष ट्रेनें: सम्राट चौधरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 08, 2025

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को कहा कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने दिवाली और छठ पर्व के अवसर पर बिहार के लिए 12000 से अधिक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

भाजपा विधानमंडल दल के नेता चौधरी ने इस फैसले को ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि यह बिहार के उन लाखों लोगों को सुविधा पहुंचाने की मोदी सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जो त्योहारों के दौरान अपने घर लौटना चाहते हैं।

चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को बिहार के प्रति इस विशेष स्नेह के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सक्षम नेतृत्व की प्रशंसा भी की।

प्रमुख खबरें

Virat Kohli ने 15,000 ODI रन के बाद कहा: टीम की जीत प्राथमिकता, रिकॉर्ड नहीं

Myanmar सेना का Rakhine में बड़ा हमला, बाजार पर बमबारी से 49 की मौत

भाजपा उत्तर भारत में इसलिए सफल क्योंकि उसने ‘भगवान राम को हथिया लिया’: तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी का बड़ा बयान

Asian Games Archery: धीरज बोम्मदेवरा और नीरज चौहान रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे