Amarnath Yatra के लिए जम्मू से 1,600 से अधिक तीर्थयात्री रवाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2024

दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 1,677 तीर्थयात्रियों का नया जत्था भारी बारिश के बीच रविवार को जम्मू के एक आधार शिविर से रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालुओं के 31वें जत्थे में 1,300 से अधिक पुरुष, 200 महिलाएं, दो बच्चे और 104 साधू-साध्वी शामिल हैं।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 28 जून को जम्मू से पहले जत्थे को रवाना किया था। तब से 1,36,984 तीर्थयात्री जम्मू आधार शिविर से रवाना हुए हैं। इस साल अब तक 4.51 लाख से अधिक श्रद्धालु 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गुफा मंदिर में बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।

यह यात्रा इस साल एक महीने से कम समय में 4.5 लाख श्रद्धालुओं के पिछले साल के आंकड़े को पार कर चुकी है। यह 52 दिवसीय यात्रा औपचारिक रूप से 29 जून को शुरू हुई थी और इसका समापन 19 अगस्त को होगा।

प्रमुख खबरें

Kolkata Knight Riders की Bowling को मिलेगी धार, Fitness Test पास कर लौट रहे Matheesha Pathirana.

चीन के Shi Yu Qi से फाइनल में हारे Ayush Shetty, फिर भी Badminton Asia में Silver से रचा कीर्तिमान

Jos Buttler का बड़ा रिकॉर्ड, 14 हजार रन और 100 अर्धशतक के साथ रचा इतिहास

TCS का बड़ा Hiring Plan: 25 हजार फ्रेशर्स को देगी नौकरी, जानिए कंपनी का पूरा रिक्रूटमेंट प्लान।