अधिकारियों का अनुमान- अमेरिका मे दो करोड़ से ज्यादा लोग हो सकते हैं कोरोना संक्रमित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2020

वाशिंगटन।अमेरिका में एक नए अनुमान में कोरोना वायरस के प्रकोप की देश में शुरुआत के बाद से करीब दो करोड़ लोगों के इससे संक्रमित होने का दावा किया गया है। इस तथ्य के अनुसार बड़ी आबादी पर खतरा मंडरा रहा है। अमेरिका में सामने आए कोविड-19 के 23 लाख पुष्ट मामलों की तुलना में यह आंकडा करीब दस गुना ज्यादा है। अधिकारी काफी समय से यह कहते आ रहे हैं कि कई लाख लोगोंको उनके संक्रमित होने का एहसास ही नहीं हुआ और जांच की कमी के कारण भी कई मामले सामने नहीं आ पाए। यह खबर ऐसे समय में समने आई है जब करीब एक दर्जन राज्यों मे कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का प्रशासन लोगों की चिंता कम करने की कोशिश कर रहा है।

प्रमुख खबरें

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल

Delhi Police Action: जंतर-मंतर पर कॉजपा के प्रदर्शन से पहले 15 जिलों से 40 संदिग्ध हिरासत में

CM Pinarayi Vijayan पर CMRL मामले में दर्ज होगी FIR, सतीशन सरकार मानेगी हाईकोर्ट का आदेश

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस