यूक्रेन के खारकीव में रिहायशी इलाकों पर रूस के हमले में 20 से अधिक लोग घायल

By Prabhasakshi News Desk | Sep 22, 2024

कीव । रूस ने यूक्रेन के खारकीव में रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर हमले किए जिसमें 20 से अधिक लोग घायल हो गए। रूस की ओर से इस सप्ताह रात के समय किया गया यह लगातार दूसरा हमला है। खारकीव के स्थानीय गवर्नर ओलेह सिनीहुबोव ने बताया कि रूस ने शनिवार रात यूक्रेन के उत्तर-पूर्व में शेवचेनकिव्स्की जिले में बमबारी की। उन्होंने बताया कि इस हमले में 16 और नौ मंजिला दो आवासीय इमारतें जमींदोज हो गईं तथा सात अन्य इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। 

यूक्रेन के अधिकारियों के अनुसार, दोनों हमलों में केएबी-प्रकार के हवाई ग्लाइड बमों का इस्तेमाल किया गया, जो एक सोवियत हथियार है। कई महीनों तक पूर्वी यूक्रेन में इन हथियारों का इस्तेमाल किया गया था। यूक्रेन की वायु सेना ने एक ऑनलाइन बयान में कहा कि रूस ने रविवार रात को यूक्रेन पर 80 ड्रोन और दो मिसाइलें दागीं। बयान में कहा गया कि यूक्रेनी वायु रक्षा ने 71 ड्रोन को मार गिराया तथा इलेक्ट्रॉनिक युद्ध के जवाबी उपायों के कारण छह अन्य ड्रोन मौके पर ही नष्ट कर दिये गए।

प्रमुख खबरें

PMLA मामले में सुकेश चंद्रशेखर को जमानत, कुल 31 केसों में से अब तक 26 में बेल

Chabahar Port पर भारत ने पलट दी पूरी बाजी, Vikram Misri चले US, Jaishankar ने Iran को लगाया फोन

BOB Jobs 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में 104 पदों पर निकली Vacancy, ग्रेजुएट्स फौरन करें ऑनलाइन आवेदन

Turkey में इजरायली कॉन्सुलेट के पास फायरिंग, 3 हमलावरों को मार गिराया गया