दिल्ली में अमेजन समेत 300 से अधिक प्रतिष्ठान 24 घंटे कर सकेंगे परिचालन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 10, 2022

नयी दिल्ली। ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इंडिया समेत 314 आवेदकों को दिल्ली में सप्ताह के सातों दिन तथा 24 घंटे परिचालन की अनुमति दी गई है। दिल्ली के उपराज्यपाल कार्यालय के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि इस संबंध में अधिसूचना हफ्ते भर में जारी कर दी जाएगी। अधिकारी ने बताया, ‘‘अमेजन इंडिया उन आवेदकों में से एक है जिनके राष्ट्रीय राजधानी में 24/7 व्यवसाय एवं परिचालन करने संबंधी आवेदन मंजूर किए गए हैं।’’

इसे भी पढ़ें: अमेरिका: सिख परिवार की हत्या का आरोपी 17 साल पहले भी जा चुका है जेल

उन्होंने कहा, ‘‘अगले सप्ताह की शुरुआत के साथ होटल, रेस्तरां, भोजनालय से लेकर भोजन, दवा, लॉजिस्टिक्स तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं की ऑनलाइन डिलिवरी करने वाले सेवा प्रदाता, परिवहन एवं यात्रा सेवा प्रदाता, केपीओ और बीपीओ को मिलाकर 300 से अधिक प्रतिष्ठान राष्ट्रीय राजधानी में 24 घंटे और सातों दिन परिचालन कर सकेंगे।’’ उन्होंने कहा कि दिल्ली दुकान एवं प्रतिष्ठान अधिनियम, 1954 की धारा 14, 15 और 16 के तहत छूट दिए जाने से रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलने और शहर में सकारात्मक एवं अनुकूल कारोबारी वातावरण बनने की उम्मीद है।

प्रमुख खबरें

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump

Delhi में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत ने कहा- आंतरिक मामलों में दखल