दिल्ली में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 3,000 से ज्यादा लोग हिरासत में लिये गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 20, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली में जारी लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर सोमवार को 3,000 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया, जबकि करीब 273 मामले दर्ज किये गए। दिल्ली पुलिस द्वारा जारी किये गए आंकड़ों के मुताबिक 3,562 लोगों को भारतीय दंड संहिता की धारा 65 के तहत पकड़ा गया।

इसके अलावा शाम पांच बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक 273 मामले धारा 188 का उल्लंघन करने को लेकर दर्ज किये गए। पुलिस ने बताया कि 331 वाहन जब्त किये गए और 160 मामले लोगों द्वारा बिना मास्क लगाए घरों से बाहर निकलने पर दर्ज किये गए।

इसे भी पढ़ें: लॉकडाउन : केरल ने कुछ छूट वापस ली, कर्नाटक व तमिलनाडु में कोई ढील नहीं

 

राष्ट्रीय राजधानी में बंद के आदेश का उल्लंघन करने पर 24 मार्च से अब तक 1,01,618 लोगों को हिरासत में लिया गया।

प्रमुख खबरें

Asian Games Badminton: PV Sindhu और Ayush Shetty प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

बच्चों में नशाखोरी सिर्फ जनस्वास्थ्य नहीं बल्कि Child Protection का मामला: CJI Surya Kant

रूस की तेल रिफाइनरी पर यूक्रेन ने दाग दिए दनादन ड्रोन, 3 लोगों की मौत

PropEquity Report: देश के नौ प्रमुख शहरों में Housing Sales 6% गिरकर 1.03 लाख इकाई पर आई