Amarnath Yatra 2022: 40 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2022

श्रीनगर। इस साल अमरनाथ यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक पांच तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है जबकि 40 हजार से अधिक श्रद्धालु दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित पवित्र गुफा में प्राकृतिक रूप से निर्मित बर्फ के शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक यात्रा के चंदनवाड़ी-शेषनाग मार्ग से वीरेंद्र गुप्ता नाम का एक तीर्थयात्री लापता हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि पांच में से तीन लोगों की मौत हृदय गति रुक जाने के कारण हुई। दिल्ली के जय प्रकाश की चंदनवाड़ी में मौत हो गयी, बरेली के देवेंद्र तायल (53) की निचली गुफा में और बिहार के लिपो शर्मा (40) की काजीगुंड कैंप में मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें: कश्मीर में होने वाली जी-20 बैठक पर चीन ने मिलाया पाकिस्तान के सुर में सुर, अलापा UN वाल राग

महाराष्ट्र के जगन्नाथ (61) की पिस्सू टॉप में अन्य स्वास्थ्य कारणों की वजह से मौत हो गयी जबकि राजस्थान केआशु सिंह (46) की एमजी टॉप पर घोड़े से गिरने के कारण मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि रविवार सुबह 10 बजे तक 40,233 तीर्थयात्री गुफा में प्राकृतिक रूप से निर्मित बर्फ के शिवलिंग के दर्शन कर पूजा अर्चना कर चुके हैं। वार्षिक 43-दिवसीय अमरनाथ यात्रा 30 जून को दोनों आधार शिविरों - दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में नुनवान-पहलगाम मार्ग और मध्य कश्मीर के गांदरबल में बालटाल मार्ग से शुरू हुई। यात्रा 11 अगस्त को रक्षा बंधन के अवसर पर समाप्त होगी।

प्रमुख खबरें

Israel पर हमास के हमले में अपने कर्मियों की संलिप्तता के आरोपों की जांच कर रहा है UN

भारतीय स्पिनर छोटे प्रारूपों में गेंद को स्पिन की जगह तेज करा रहे : Muralitharan

ICICI बैंक का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 18.5 प्रतिशत बढ़कर 11,672 करोड़ रुपये पर

India नैदानिक परीक्षण के लिए आकर्षक गंतव्य बन रहा : दवा उद्योग