400 से ज्यादा शव, 45 फीट लंबी सामूहिक कब्र, बुका बना श्मशान, दुनिया के देश हैरान, UNSC ने रद्द की बैठक

By अभिनय आकाश | Apr 04, 2022

11 मार्च की वो तारीख जब रूस की तरफ से बुका में धमाके किए जा रहे थे। इसके एक महीने बाद यूक्रेन के इस शहर से रूह कंपा देने वाली भयावह तस्वीरें सामने आई। वहां से 400 से ज्यादा शव मिले। बुका में 45 फीट लंबी सामूहिक कब्र बनाई गई है। यूक्रेनी विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने दावा किया कि रूस की सेना की ओर से जानबूझकर नागरिकों को निशाना बनाया गया। वहीं अब इसे रूस का सामूहिक नरसंहार कहा जा रहा है। 

यूक्रेन की राजधानी कीव से रूसी जवानों की वापसी के बाद शहर के बाहर सड़कों पर जगह-जगह लोगों के शव पड़े दिखाई दे रहे हैं, जिनमें से कुछ के हाथ बंधे हैं तो किसी के शरीर पर नजदीक से गोलियां लगने और उत्पीड़न के निशान हैं। ऐसे में, यूक्रेनी प्राधिकारियों ने रविवार को रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया। बुका में शवों की तस्वीरें सामने आने के बाद यूरोपीय नेताओं ने ज्यादती की निंदा की और मॉस्को के खिलाफ कड़े प्रतिबंध लगाए जाने की अपील की। यूक्रेन की महाभियोजक इरिना वेनेदिकतोवा ने कहा कि रूस के कब्जे से हाल में वापस लिए गए कीव क्षेत्र कस्बों से आम लोगों के 410 शव हटाए गए हैं।  

इसे भी पढ़ें: बिहार: भारत-नेपाल सीमा के पास तीन रूसी गिरफ्तार, छह किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद

सुरक्षा परिषद की बैठक रद्द

बुका नरसंहार की खबरों के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक रद्द हो गई है। अब मंगलवार को यूक्रेन मामले पर चर्चा होगी। बैठक में बुका में यूक्रेनी कट्टरपंथियों के उकसावे पर चर्चा होनी थी। रूस के आग्रह पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक होनी थी। लेकिन अब इसको रद्द कर दिया है। 

यूक्रेन में नरसंहार से आगबबूला हुए दुनियाभर के देश

ब्रिटेन की विदेश मंत्री ने कहा कि बुका में रूस ने वॉर क्राइम किया है जिसकी जांच होनी चाहिए। वहीं यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयन का कहना है कि जहां से रूस हटा है वहां की भयावहता से वो स्तब्ध हैं। स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने कहा कि बुका की तस्वीर डरावनी, दर्द भरी और आक्रोश बढ़ाने वाली है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव गुटेरेस ने बुका नरसंहार मामले की जांच की बात कही है। 

प्रमुख खबरें

Team India की लगातार हार पर बोले Tilak Varma, पिछली गलतियों से सबक लेकर मैदान पर करेंगे धमाकेदार Comeback

Womens Hockey World Cup: Salima Tete को कमान, युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खिताबी जंग को तैयार भारत

Trump Administration के फैसले से बढ़ेगी Global Inflation, भारत समेत 60 देशों पर बढ़ा शुल्क

Afghanistan Flash Floods: नूरिस्तान में कुदरत का कहर, भारी तबाही में 20 की मौत और 100 से ज्यादा Missing