कोलकाता में बंद का उल्लंघन करने के मामले में 450 से ज्यादा लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2020

कोलकाता। कोरोना वायरस के मद्देनजर देश में लागू बंद का उल्लंघन करने के मामले में पुलिस ने पिछले 24 घंटे में 450 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये गिरफ्तारी कोलकाता पुलिस ने नाकेबंदी जांच और शहर में गश्त के दौरान की है।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार शाम पांच बजे तक कुल 453 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। राज्य में अब तक कोरोना वायरस से 10 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिनमें से एक की मौत शहर के अस्पताल में सोमवार को हो गई।

प्रमुख खबरें

Omega 3 Fatty Acids सेवन से Heart Health और Brain Function में होता है सुधार

राजनीतिक क्षेत्र में दूर की कोड़ी है लैंगिक समानता

शराबबंदी वाले Nagaland में जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, मामले की जांच के लिए SIT गठित

Prestige Group ने वापस लिया 2,700 करोड़ रुपये का IPO, बाजार की स्थिति को बताया वजह