पश्चिम बंगाल में दोपहर एक बजे तक 48 प्रतिशत से अधिक मतदान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 20, 2024

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की सात लोकसभा सीट पर दोपहर एक बजे तक 48.41 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरामबाग (आरक्षित) संसदीय क्षेत्र में सबसे अधिक 55.37 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि उलुबेराय में 52.79 प्रतिशत, हुगली में 50.50 प्रतिशत, श्रीरामपुर में 47.75 प्रतिशत, हावड़ा में 44.71 प्रतिशत, बनगांव (आरक्षित) में 44.15 प्रतिशत और बैरकपुर में 42.47 प्रतिशत मतदान हुआ। उन्होंने बताया कि अपराह्न 1.15 बजे तक पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन कार्यालय (सीईओ) को चुनाव संबंधी 1,399 शिकायतें प्राप्त हुईं। 

निर्वाचन आयोग ने 57 प्रतिशत से अधिक मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया है। करीब 30 हजार पुलिसकर्मियों के अलावा 60 हजार से अधिक केंद्रीय बल कर्मियों को तैनात किया गया है। राज्य की सात लोकसभा सीट पर कुल 88 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें सबसे ज्यादा 15 उम्मीदवार बनगांव से मैदान में हैं। बनगांव लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर और तृणमूल कांग्रेस के विश्वजीत दास के बीच मुकाबला है।

प्रमुख खबरें

महिला T20: Deepti Sharma और निकी प्रसाद की रिकॉर्ड साझेदारी से भारत जीता

India vs West Indies T20 से पहले Arshdeep Singh चोटिल, Bhuvneshwar Kumar टीम में शामिल

AAIB की सिफारिश: Kedarnath Valley में एकल उड़ान से पहले पायलटों को मिले 50 घंटे का अनुभव

Somnath में मांसाहारी भोजन की बिक्री पर पाबंदी, Gujarat High Court पहुंचे 6 भोजनालय संचालक