जेट एयरवेज के पांच प्रतिशत से अधिक शेयर SBI कैप ट्रस्टी के पास गिरवी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 13, 2019

नयी दिल्ली। नकदी संकट से जूझ रही जेट एयरवेज ने अपने पांच प्रतिशत से अधिक शेयरों को एसबीआई कैप ट्रस्टी कंपनी के पास गिरवी रखा है। शेयर बाजारों को यह जानकारी दी गयी। जेट एयरवेज की ओर से शुक्रवार को बीएसई को दी गयी जानकारी में कहा गया है कि एयरलाइन की 5.19 प्रतिशत हिस्सेदारी या 58,95,704 शेयरों को 11 अप्रैल को एसबीआईकैप ट्रस्टी कंपनी के पास गिरवी रख दिया गया।

उल्लेखनीय है कि कर्जदाताओं ने पूर्ण सेवा प्रदाता जेट एयरलाइन का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया। जेट एयरवेज पर 8,000 करोड़ रुपये कर्ज बकाया है। शेयरों को गिरवी रखे जाने के बारे में और विवरण तत्काल नहीं मिल सका है।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश