MP Upcoming Vacancy 2025: एमपी में जल्द ही निकलने वाली हैं 5 हजार से ज्यादा भर्ती, यहां देखें पूरी डिटेल्स

By अनन्या मिश्रा | Jul 03, 2025

मध्य प्रदेश में करीब 5 हजार से अधिक अफसरों के पदों पर भर्ती होने वाली हैं। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 5,562 पदों पर भर्ती की जाएगी। क्योंकि इस भर्ती के विज्ञापन भी जारी हो चुके हैं और आगे की भर्ती प्रक्रिया भी शुरूकर दी गई है। इन पदों में मेडिकल एक्सपर्ट, प्राध्यापक, यूनानी और आयुर्वेदिक चिकित्सा के विभिन्न पद शामिल हैं। इससे पहले यानी की पिछले डेढ़ साल में आयोग द्वारा 3,756 पदों पर भर्ती कर चुका है।

बता दें कि तीन राज्य सेवा परीक्षा आयोजित होने के बाद उसके रिजल्ट जारी किए गए हैं। वहीं एमपी के सीएम डॉ मोहन यादव के कार्यकाल में PSC के माध्यम से नियुक्तियां देने का काम काफी तेजी से चल रहा है। इस अवधि में राज्य सेवा परीक्षा के जरिए प्रशासन एवं गृह विभाग को 72 डिप्टी कलेक्टर और उप पुलिस अधीक्षक के 51 पदों के लिए सिफारिश की गई है।

बदलाव

मध्य प्रदेश शासन एवं उच्च न्यायालय के कुल विज्ञापित पदों में से 87 फीसदी पदों के रिजल्ट जारी किया है। ओबीसी आरक्षण के मुद्दे के कारण ऐसा किया जा रहा है। MPPSC ने डेढ़ साल में 3 राज्य सेवा परीक्षा 2019, 2021 और 2022 के लिए 1109 पदों और 3 राज्य वन सेवा एग्जाम के लिए 200 पदों के लिए लास्ट चयन रिजल्ट जारी किए हैं। यह एग्जाम तय समय से काफी देरी से चल रही थीं।

प्रमुख खबरें

UNGA में भारत का Shehbaz Sharif पर पलटवार, पाकिस्तान को कठपुतली शासन बताते हुए दी चेतावनी

पूर्व PM Manmohan Singh की जयंती पर Mallikarjun Kharge ने दी श्रद्धांजलि, आर्थिक सुधारों को सराहा

Asian Games Squash: Joshna Chinappa और सेंथिलकुमार को मिक्स्ड डबल्स में मिला कांस्य पदक

CEC Gyanesh Kumar पर कांग्रेस के आरोप, Supreme Court से स्वतः संज्ञान लेने की मांग