लद्दाख में अपराह्न एक बजे तक 52 प्रतिशत से अधिक मतदान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 20, 2024

लेह। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की एकमात्र लोकसभा सीट के लिए सोमवार को अपराह्न एक बजे तक 52 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया। निर्वाचन अधिकारियों ने यह जानकारी दी। लद्दाख लोकसभा सीट के लिए तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। अधिकारियों ने बताया कि लेह और करगिल के दो जिलों में फैले निर्वाचन क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ। अधिकारियों ने बताया कि मतदान के पहले छह घंटे में निर्वाचन क्षेत्र में 52.02 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग कर लिया था। 

वहीं करगिल डेमोक्रेटिक अलायंस(केडीए) ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के करगिल जिला अध्यक्ष हाजी हनीफा जान को मैदान में उतारा है जो कांग्रेस की तरह, ‘इंडिया’ गठबंधन का एक घटक है। कांग्रेस ने सबसे अधिक छह बार यह सीट जीती है और नेकां के साथ एक समझौते के अनुसार, एलएएचडीसी में विपक्ष के नेता त्सेरिंग नामग्याल को मैदान में उतारा है, क्योंकि वे ‘इंडिया’ गठबंधन और लेह शीर्ष निकाय के सदस्य थे। यह एलएबी और केडीए ही थे जो पिछले चार वर्षों से राज्य का दर्जा और संविधान की छठी अनुसूची सहित लद्दाखी लोगों की विभिन्न मांगों के समर्थन में आंदोलन का नेतृत्व कर रहे थे। 

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में दोपहर एक बजे तक 48 प्रतिशत से अधिक मतदान

हालांकि भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र द्वारा मांगों से सहमत नहीं होने के बाद मार्च में इसमें रुकावट आ गई। अब केडीए द्वारा जान को मैदान में उतारने से, इस सीट पर कांग्रेस के साथ-साथ भाजपा के लिए चुनौतियाँ बढ़ गई हैं। इस सीट पर 1.84 लाख से अधिक मतदाता हैं - मुस्लिम बहुल करगिल जिले में (95,926) और लेह जिले में 88,877।

प्रमुख खबरें

Poonam Raut ने अंतरराष्ट्रीय Cricket के सभी फॉर्मेट से संन्यास लिया, 12 साल का सफर खत्म

Delhi में लहरा दो तिरंगा मार्च से पहले Abhijit Dipke और नेहा बोरा समेत 150 लोग हिरासत में

New Zealand दौरे के लिए Team India का ऐलान, Test और ODI में Shubman Gill संभालेंगे कप्तानी

Election Commission की सुनवाई से पहले घट सकती हैं कई घटनाएं, Derek OBrien का दावा