कोटा से पंजाब जा रहे ट्रक में 795 किलोग्राम से अधिक डोडा पोस्त बरामद, चालक गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2024

राजस्थान के कोटा में पंजाब जा रहे एक ट्रक से एक करोड़ रुपये से अधिक कीमत का करीब 795 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

कोटा (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक करण शर्मा ने कहा कि बुधवार देर रात सुकेत थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर नियमित वाहन जांच के दौरान यह जब्ती की गई।

थाना प्रभारी सिंह के अनुसार, मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने ट्रक चालक को रुकने के लिए कहा था, लेकिन चालक ने वाहन की गति तेज कर दी और पुलिस को चकमा देने के लिए एक लिंक रोड की ओर चला गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने ट्रक का पीछा कर चालक और उसके सहायक को पकड़ लिया। एसपी ने कहा कि तलाशी लेने पर वाहन से करीब 795 किलोग्राम नशीला पदार्थ डोडा पोस्त बरामद किया गया, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 1.19 करोड़ रुपये है।

पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान, सुभाष ने बताया कि राजस्थान के झालावाड़ जिले के भवानी मंडी शहर से ट्रक में डोडा पोस्त लादा गया था और इसे पंजाब में एक व्यक्ति को दिया जाना था।

प्रमुख खबरें

Pakistan Cricket में मचे घमासान पर Mohsin Naqvi का बड़ा बयान, दिग्गजों की आलोचना पर बोले- अपना रिकॉर्ड देखें पूर्व खिलाड़ी

Ukraine में बोले S Jaishankar, युद्ध रोकने के लिए हर संभव मदद को तैयार है भारत

Delhi High Court ने Karni Sena प्रमुख की प्रदर्शन अर्जी पर आदेश देने से किया इनकार

South Africa में Towhid Hridoy का ऐतिहासिक Triple Century, 350* रन बनाकर तोड़ा Tamim Iqbal का Record