Maharashtra के एक गांव में दूषित पानी पीने से 90 से अधिक लोग बीमार हुए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2024

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के एक गांव में कुएं का दूषित पानी पीने से 93 लोग पेट के संक्रमण से ग्रस्त हो गए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, यह मामला मुगांव टांडा गांव का है जहां 107 मकान हैं और 440 लोग रहते हैं।

अधिकारी ने बताया कि गांव में चिकित्सकों की एक टीम तैनात की गई है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने एक सर्वेक्षण किया और संक्रमण संभवत: एक कुएं के पानी से हुआ जहां से ग्रामीणों को पानी की आपूर्ति की जाती है। कुएं को बंद कर दिया गया है और पास के जलशोधन संयंत्र से ग्रामीणों को पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: DRDO के Kaveri Engine ने Russia में पास किये सारे परीक्षण, अब भारत के Ghatak Drone से जुड़कर दुश्मनों के छुड़ाएगा छक्के

Himanta Biswa Sarma ने Mahatma Gandhi और शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

Lal Bahadur Shastri Birth Anniversary: भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे लाल बहादुर शास्त्री, दिया था जय जवान, जय किसान का नारा

उपचुनाव: CPI(M) ने TVK पर मतदाताओं को नकदी बांटने का लगाया आरोप