जानिए कोरोना वायरस से दुनियाभर में कितने लोगों की हुई मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 19, 2020

पेरिस। दुनियाभर में कोरोना वायरस महामारी से नौ हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। आधिकारिक सूत्रों से एएफपी को प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, बृहस्पतिवार तक कोरोना वायरस से कुल 9,020 लोगों की मौत हुई।

इनमें से यूरोप में मरने वाले लोगों की संख्या 4,134 जबकि एशिया में 3,416 है। पिछले 24 घंटे में इस वायरस से और 712 लोगों की मौत हुई और संक्रमित लोगों की संख्या 90,293 है। यूरोप में कोविड-19 तेजी से फैल रहा है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस की शुरुआत दिसम्बर, 2019 में चीन में हुई थी।

प्रमुख खबरें

अमित शाह का विपक्ष को 24 घंटे का चैलेंज, बोले- सरकार कुछ नहीं छुपा रही, हर सवाल का जवाब देने को तैयार

Bumble New Update: अब सिर्फ महिलाएं ही नहीं पुरुष भी भेज सकेंगे First Message, कंपनी ने बदला सालों पुराना नियम

आजाद होते ही Balochistan बोला, Thank You Hindustan , Republic of Balochistan को मान्यता देने की भारत से की माँग

Nepal ने खो दिये Sugauli Treaty के Original Document ! अब भारत के साथ कैसे सुलझायेगा सीमा विवाद?