कोविड-19 की वैक्सीन को लेकर 100 से अधिक सांसदों ने जो बाइडेन को लिखा पत्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 21, 2021

वाशिंगटन। कोविड-19 की वैक्सीन से संबंधित कुछ बौद्धिक संपदा (आईपी) संरक्षण को खत्म करने की मांग पर अमेरिकी सरकार के समर्थन को लेकर चिंता जताते हुए 100 से अधिक रिपब्लिकन सांसदों ने राष्ट्रपति जो बाइडेन को पत्र लिखकर इस फैसले को रद्द करने का आग्रह किया है। इस सांसदों ने कहा कहना है कि इस फैसले से चीन, रूस और भारत जैसे देशों को एक बड़ा तोहफा मिल जाएगा। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) कैथरीन ताई ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि कोरोना वायरस महामारी के बीच बौद्धिक संपदा अधिकार के व्यापार से संबंधित पहलुओं (ट्रिप्स) के कुछ नियमों में अस्थाई रूप से छूट दिए जाने की मांग का अमेरिका समर्थन करेगा। भारत और दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई में विकासशील देश इस छूट की मांग कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

संतान की दीर्घायु और सुख के लिए Santan Saptami Vrat आज रखा जा रहा है, दोपहर 12:57 तक विशेष मुहूर्त, जानें पूजा-विधि

चार दरिंदों ने बारी-बारी से किया 17 साल की लड़की का रेप, फिर चाकू घोंपा, लाश को कुत्तों ने नोंचा! दिल्ली के स्वरूप नगर में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात!

Russia और Iran पर नए प्रतिबंधों के विधेयक पर हस्ताक्षर करेंगे Donald Trump

ग्रेटर नोएडा में होटल से देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़! बिसरख पुलिस ने 4 महिलाओं को कराया मुक्त, मालिक फरार