पाकिस्तान में विनाशकारी बाढ़ के कारण एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 29, 2022

(सज्जाद हुसैन) इस्लामाबाद, 29 अगस्त। पाकिस्तान में विनाशकारी बाढ़ के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर एक हजार से ज्यादा हो गई है। रविवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में देशभर में बाढ़ से संबंधित घटनाओं में 119 लोगों की मौत हो गई। पाकिस्तान में 14 जून से जारी भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से स्थिति भयावह हो गई है और देश के दक्षिण तथा दक्षिण पश्चिम क्षेत्र के मैदानी इलाके जलमग्न हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने रविवार को कहा कि पिछले 24 घंटों में 119 लोगों की मौत हुई है।

इसके अलावा 147 पुल बह गए, 170 दुकानें नष्ट हो गई और 9,49,858 मकान आंशिक रूप से या पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बाढ़ की विभीषिका से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र 30 अगस्त को पाकिस्तान को 16 करोड़डॉलर की सहायता जारी कर सकता है। ब्रिटेन ने भी सहायता के लिए 15 लाख पौंड देने की घोषणा की है। मुस्लिम देशों में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), तुर्की और ईरान ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से टेलीफोन पर बात कर सहायता देने की पेशकश की है। संयुक्त अरब अमीरात की डब्ल्यूएएम समाचार एजेंसी के अनुसार, राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान ने पाकिस्तान को तत्काल सहायता जारी करने का आदेश दिया है। यूएई ने तीन हजार टन खाद्य सामग्री, चिकित्सा आपूर्ति और तंबू आदि भेजे हैं।

प्रमुख खबरें

Varmora Granito IPO 22 सितंबर को खुलेगा, कंपनी ने तय किया 140-148 रुपये का Price Band

RSS प्रचारक से लेकर Gujarat CM और 3 बार PM बनने तक, Narendra Modi के नाम हैं कई बड़े रिकॉर्ड

US Contracted Vessel Hit Iran | होर्मुज जलडमरूमध्य में महासंग्राम! ईरान ने US जहाज पर दागीं मिसाइलें और ड्रोन, अमेरिकी कर्मी घायल

Himanta Biswa Sarma ने दी जानकारी, Assam में 12 विदेशी नागरिकों की अवैध घुसपैठ रोकी गई