बिहार में कोविड-19 के 5410नए मामले सामने आये, 9 और मरीजों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 17, 2022

पटना| बिहार में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 5410नये मामले सामने आये जबकि 9 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी।

विभाग के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान सामने आये कोविड-19 के 5410 नये मामलों में सबसे अधिक 1575 मामले पटना में सामने आए हैं। बिहार में वर्तमान में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 35508 है। विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में बिहार में 1.56 लाख नमूनों की कोविड-19 जांच की गई है।

प्रमुख खबरें

Canada Deportation Record: सिर्फ 6 महीने में कनाडा से 3 हजार से ज्यादा भारतीय डिपोर्ट, क्या है वजह?

आज भारत में डिग्री का कोई मतलब नहीं है: Chhatron ki Goonj कार्यक्रम में राहुल का दर्द, Data और दौलत पर फोकस

UAE की Iran को कड़ी चेतावनी, ADNOC टैंकर पर Missile Attack को बताया UN Resolution का उल्लंघन

हिंदुओं को धोखा देने वाले इस देश को ले डूबे मुस्लिम, हिल गया यूरोप !