जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,175 नए मामले, पांच और लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 30, 2022

श्रीनगर|  जम्मू-कश्मीर में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,175 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,28,260 हो गई। इसके साथ ही पिछले 24 घंटों में इस महामारी से पांच और लोगों की मौत हो गई

अधिकारियों ने कहा कि श्रीनगर जिले में सबसे अधिक 892 मामले दर्ज किए गए और इसके बाद जम्मू जिले में 653 मामले दर्ज किए गए। उन्होंने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में फिलहाल 42,219 उपचाराधीन मामले हैं, जबकि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 3,81,389 है। केंद्रशासित प्रदेश में महामारी के कारण मरने वालों की कुल संख्या 4,652 है जिनमें पिछले 24 घंटों में पांच लोगों की मौत हुई है।

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup 2026: Argentina और Messi पर पक्षपात के आरोप, ऑनलाइन याचिका में उठी टूर्नामेंट से बाहर करने की मांग

Spain से मिली हार के बाद Kylian Mbappe का बड़ा बयान, बोले- Strategy और Performance में हम पीछे रह गए

FIFA World Cup 2026: स्पेन ने की इटली के World Record की बराबरी, कोच की चाहत- Final में Argentina से हो भिड़ंत

Nobel Prize विनर Demis Hassabis का बड़ा दावा: इंसानी दिमाग से तेज होगा AGI, निगरानी के लिए बने Global Body