राजस्थान के अधिकतर स्थानों पर दिन-रात का तापमान सामान्य से अधिक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2022

जयपुर| राजस्थान के अधिकतर स्थानों पर दिन के तापमान में शनिवार के मुकाबले एक से दो डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि दर्ज की गई। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि राजस्थान के पूर्वी भाग कोटा, उदयपुर, भरतपुर, जयपुर व अजमेर संभाग के जिलों में आगामी 3-4 दिनों में मानसून के प्रवेश करने से संभाग के इन जिलों मेंमेघ गर्जन के साथ बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आगामी दिनों में बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाएं प्रभावी होने से मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में आगामी 3-4 दिनों में मानसून के प्रवेश करने की प्रबल संभावना है।

उन्होंने बताया कि 28 जून से पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर, भरतपुर, जयपुर व अजमेर संभाग के जिलों में मेघ गर्जन के साथ बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। 28-29-30 जून के दौरान दक्षिण पूर्वी भागों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश भी होने की संभावना है।

वहीं, पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभाग के जिलों में भी 29 जून से कहीं-कहीं बारिश की गतिविधियां शुरू होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि मानसून के आगे बढ़ने के क्रम में आकाशीय बिजली गिरने/वज्रपात की आशंका बनी रहेगी।

प्रमुख खबरें

Tata Motors ने Iveco ग्रुप के अधिग्रहण की पेशकश बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर की

Director SS Rajamouli का 53वां जन्मदिन, TV Show और ऐड से शुरू कर RRR तक रचा इतिहास

Thane के आश्रम स्कूल में छात्र की मौत पर कार्रवाई, Principal समेत तीन निलंबित

Burhan Wani को शहीद बताने पर भड़की VHP, पीडीपी नेता अब्दुल कबीर के निष्कासन की मांग