छतों पर सौर पैनल लगाने की योजना के तहत एक करोड़ से अधिक परिवारों ने किया पंजीकरण : मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 16, 2024

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि एक करोड़ से अधिक परिवार छत पर सौर पैनल लगाने के लिए ‘पीएम-सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ के तहत पहले ही पंजीकरण करा चुके हैं और उन्होंने इसे ‘‘शानदार समाचार’’ बताया।

प्रधानमंत्री ने अभी तक पंजीकरण न कराने वाले लोगों से जल्द से जल्द ऐसा करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि यह पहल ऊर्जा उत्पादन सुनिश्चित करने के साथ ही परिवारों के लिए बिजली खर्च में अच्छी-खासी कटौती का वादा करती है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह बड़े पैमाने पर पर्यावरण के लिए जीवनशैली (लाइफ) को बढ़ावा देने और एक बेहतर ग्रह बनाने में योगदान देने के लिए तैयार है।’’ प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने छतों पर सौर पैनल लगाने और एक करोड़ परिवारों के लिए हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने के लिए 75,021 करोड़ रुपये की इस योजना को स्वीकृति प्रदान की थी।

प्रमुख खबरें

Riyadh के King Khalid Airport पर मिसाइल दागकर 12 लोगों की हत्या, 300 से ज्यादा घायल

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना का शुभ Muhurat और मां Shailputri की पूजन विधि

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस