एक लाख से अधिक गोरखा लोग एनआरसी से रह गये बाहर: ममता बनर्जी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 01, 2019

कोलकाता। बार-बार यह दोहराते हुए कि केंद्र को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कोई भी असली भारतीय एनआरसी से बाहर नहीं रहे, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि वह यह जानकर स्तब्ध हैं कि एक लाख से अधिक गोरखा लोग इस सूची से बाहर रह गये। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने इस बात पर बल दिया कि ‘सभी भारतीय भाइयों और बहनों के साथ इंसाफ होना चाहिए।’

पार्टी की ओर से जारी एक बयान में उन्होंने कहा, ‘‘पहले मैं एनआरसी अस्त व्यस्तता से अनजान थी। जैसे जैसे और सूचनाएं आ रही हैं हम यह देखकर स्तब्ध हैं कि एक लाख से अधिक गोरखा लोगों के नाम सूची से बाहर हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वाकई, हजारों-हजार असली भारतीयों के नाम सूची से बाहर रह गये हैं जिनमें सीआरपीएफ और अन्य जवान तथा पूर्व राष्ट्रपति फकरूद्दीन अली अहमद के परिवार के सदस्य भी हैं।’’

इसे भी पढ़ें: एनआरसी की अंतिम सूची से बड़ी संख्या में बंगालियों को बाहर रखा गया: ममता

अद्यतन राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) शनिवार को जारी किया गया जिसमें असम में असली भारतीय नागरिकों की पहचान की गयी है। एनआरसी के राज्य संयोजक कार्यालय के एक बयान में कहा गया है कि कुल 3,30,27,661 लोगों ने सूची में शामिल होने के लिए आवेदन दिया था। उनमें से 19,06,657 को बाहर छोड़ दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: हम एनआरसी की अद्यतन सूची पर भरोसा नहीं करते हैं: असम भाजपा

बनर्जी ने कहा, ‘‘ सरकार को अवश्य ही यह देखना चाहिए कि असली भारतीय सूची से बाहर न रह जाए और सभी असली भारतीय भाइयों एवं बहनों को इंसाफ मिले।’’ शनिवार को मुख्यमंत्री ने बड़ी संख्या में बंगालियों के सूची से बाहर रह जाने पर चिंता प्रकट की थी। अद्यतन अंतिम एनआरसी को ‘अस्त व्यस्त’ करार देते हुए उन्होंने कहा था कि उससे वे लोग बेनकाब हो गये हैं जो इस कवायद का राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रहे थे।

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal