आरटीआई पर एनएचएआई का जवाब, श्रीनगर रिंग रोड के लिए एक लाख से अधिक पेड़ काटे गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 15, 2022

जम्मू| भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने श्रीनगर रिंग रोड के निर्माण के लिए 1.10 लाख से अधिक निजी पेड़ काट दिए हैं। जो पेड़ काटे गए हैं वे सेब, चिनार, अखरोट और शहतूत समेत अन्य प्रकार के थे और इनका मूल्य 13.76 करोड़ रुपये है। सूचना के अधिकार (आरटीआई) आवेदन के तहत प्राधिकरण ने यह जानकारी उपलब्ध कराई है।

प्राधिकरण ने कहा कि परियोजना अभी निर्माणाधीन है और अभी तक कोई पौधरोपण नहीं किया गया है, यह बाद के चरण में किया जाएगा। एनएचएआई के अनुसार, श्रीनगर रिंग रोड परियोजना के लिए जो अनुबंध किया गया है उसके तहत मार्ग पर 50,616 पेड़ और बीच में 25,308 पेड़ लगाए जाएंगे।

 आरटीआई के जवाब में एनएचएआई ने बताया कि जम्मू में इसी तरह की रिंग रोड परियोजना के तहत 5,707 पेड़ काटे जाएंगे लेकिन बदले में पौधरोधण नहीं किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Muthanga case में हिरासत में प्रताड़ित शिक्षक को 12.5 लाख रुपये मुआवजा देगी Kerala सरकार

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे