एसी एवं एलईडी उपकरणों के लिए पीएलआई में 1,548 करोड़ रुपये के आवेदन आए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2022

नयी दिल्ली| एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स एवं विप्रो समेत 19 कंपनियों ने एयरकंडीशनर (एसी) एवं एलईडी लाइट जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपभोक्ता उत्पादों (व्हाइट गुड्स) के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के दूसरे चरण में 1,548 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव रखा है।

सरकार ने एसी एवं एलईडी लाइट के क्षेत्र के लिए लाई गई पीएलआई योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया को मार्च में दोबारा खोला था। ज्यादा कंपनियों को इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए यह मौका दिया गया था।

अंतिम रूप से आवेदकों का चयन जून के अंत तक कर लिया जाएगा। पीएलआई योजना के तहत आवेदन करने वाली 19 कंपनियों ने एसी एवं एलईडी उत्पादों से अगले पांच वर्षों में करीब 26,880 करोड़ रुपये का उत्पादन करने का अनुमान जताया है। इस दौरान 5,522 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की उम्मीद है। उद्योग मंत्रालय के मुताबिक, आवेदन करने वाली कंपनियों में एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स, मित्शुबिशी इलेक्ट्रिक, अडाणी कॉपर ट्यूब्स, जिंदल पॉली फिल्म्स, क्राम्पटन ग्रीव्ज, विप्रो, जेको एयरकॉन, स्टेरियन इंडिया और स्वामीनाथन एंटरप्राइजेज शामिल हैं।

इनके आवेदन में कहा गया है कि एयर कंडीशनर एवं एलईडी लाइट में इस्तेमाल होने वाले उन उपकरणों को बनाया जाएगा जिनका पर्याप्त उत्पादन फिलहाल घरेलू स्तर पर नहीं हो रहा है।

मंत्रालय के मुताबिक, कुल मिलाकर इस योजना के तहत एसी एवं एलईडी लाइट के उपकरणों के विनिर्माण में करीब 7,074 करोड़ रुपये का निवेश आएगा और दो लाख प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

पीएलआई योजना से भारत में करीब 1,07,134 करोड़ रुपये मूल्य के एसी एवं एलईडी लाइट उपकरणों का कुल उत्पादन होने का अनुमान है।

प्रमुख खबरें

आज मनाया जा रहा है Shravan Month का गजानन संकष्टी चतुर्थी , जानें शुभ मुहूर्त और Ganesh Puja विधि

Gajanan Sankranti 2026: सावन की गजानन चतुर्थी आज, इन Mantras के जाप से चमक सकती है आपकी Fortune

Assam में बाढ़ प्रभावित शिवसागर और चराइदेव के लोगों का एक साल का भूमि कर माफ

Kerala: मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन पर सरकारी हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल