पहली कट-ऑफ सूची के तहत डीयू को दाखिले के लिए 60 हजार से अधिक आवेदन मिले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 08, 2021

नयी दिल्ली| दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) को पहली कट-ऑफ सूची के तहत दाखिले के लिए 60,000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 27,000 से अधिक छात्रों ने शुल्क भुगतान किया है। शुक्रवार को दाखिले के लिए शुल्क भुगतान करने का आखिरी दिन है जबकि बृहस्पतिवार को कॉलेजों के लिए आवेदनों को मंजूरी देने का आखिरी दिन था।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली मंत्रिमंडल ने स्वास्थ्य कार्ड परियोजना को वित्तीय मंजूरी दी

हिंदू कॉलेज की प्रधानाचार्य अंजू श्रीवास्तव ने कहा कि दूसरी कट-ऑफ सूची में अनारक्षित वर्ग के लिए लगभग सभी पाठ्यक्रम के अवसर समाप्त हो जाएंगे। इसी तरह, मिरांडा हाउस कॉलेज भी कई पाठ्यक्रमों के लिए दूसरी कट-ऑफ सूची जारी नहीं करेगा।

प्रमुख खबरें

मशहूर Cardiologist पद्मश्री डॉ. G Vijayaraghavan का 84 साल की उम्र में निधन

Climate Change से निपटने को सुव्यवस्थित नीतियां जरूरी: राष्ट्रपति Droupadi Murmu

सपा सत्ता में आई तो Remote Sensing से होगी विकास दुबे एनकाउंटर की जांच: Akhilesh Yadav

Adiala Jail में Imran Khan का मेडिकल चेकअप, PIMS के डॉक्टरों ने की जांच