By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 30, 2022
जयपुर| राजस्थान में शनिवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 10,437 नये मामले सामने आये, जबकि संक्रमण से 22 मरीजों की मौत हो गई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शनिवार शाम तक राज्य में कोरोना के 10,437 नए संक्रमित मिले।
विभाग के अनुसार, इस संक्रमण से 22 मौतें हुईं, जिनमें जयपुर में चार, उदयपुर में तीन, कोटा, झुंझुनू व बीकानेर में दो-दो संक्रमित की मौत शामिल है। राज्य में इस घातक संक्रमण के कारण अब तक कुल 9,224 लोगों की मौत हो चुकी है।