पाकिस्तान में वर्षा एवं बाढ़ के कारण अब तक 304 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 24, 2022

इस्लामाबाद| पाकिस्तान में पांच हफ्ते से अधिक समय में मानसूनी बारिश एवं आकस्मिक बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 304 तक पहुंच गयी है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि सबसे अधिक प्रभावित बलूचिस्तान प्रांत में वर्षा एवं बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में 99 लोगों की जान चली गयी। सिंध प्रांत में 70 लोगों की ऐसी घटनाओं में मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि अफगानिस्तान सीमा से सटे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में भी 61 लोगों की मौत हो गयी जबकि पूर्वी पंजाब प्रांत में 60 लोगों की जान चली गयी।

प्रमुख खबरें

Election Commission 12 सितंबर को Ritabrata Banerjee गुट के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से करेगा बैठक

Agra के खंदौली में दहेज विवाद के बाद पति ने की पत्नी की हत्या, दो बच्चों संग फरार

Bihar Flood: 14 जिलों में बिगड़े हालात, 41 लाख से अधिक आबादी प्रभावित

Raghav Chadha के वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने पर Delhi CEO ने दी सफाई