सेक्स सेशन को करना है एंजॉय तो फोरप्ले से करें शुरुआत, जाने इसके फायदे और करने के तरीके

By एकता | Mar 09, 2022

अगर आप अपनी सेक्स लाइफ में बोरियत महसूस करने लगे हैं या फिर सेक्स करते समय आप पहले की तरह एन्जॉय नहीं कर पा रहे हैं तो शायद फोरप्ले आपकी सेक्स लाइफ से गायब हो चुका है। फोरप्ले एक अच्छे सेक्स सेशन में अहम भूमिका निभाता है। जो कपल अपनी सेक्स लाइफ से बार-बार फोरप्ले को स्किप करते जाते हैं वो एक दूसरे से शारीरिक और मानसिक रूप से एक दूसरे से दूर होते जाते हैं। अगर आप अपनी सेक्स लाइफ को अच्छे से और बेहतर ढंग से एन्जॉय करना चाहते हैं तो सेक्स सेशन शुरू करने से पहले फोरप्ले करना नहीं भूले। आज के अपने इस लेख में हम सेक्स से पहले फोरप्ले के फायदों के बारे में बताएँगे और इसके साथ ही हम आपको कुछ फोरप्ले के आईडिया बताएँगे जिनकी मदद से आप अपनी सेक्स लाइफ का अच्छे से आनंद उठा पाएंगे।

- फोरप्ले दो लोगों को सेक्स के लिए तैयार करने में मदद करता है। जब दो लोग फोरप्ले करते है तो उनकी सेक्स करने की इच्छा बढ़ जाती है जिससे दोनों लोगों को सेक्स करते समय चरमसुख प्राप्त करने में आसानी हो जाती है।

- फोरप्ले सेक्स को अधिक आनंददायक बनाने में मदद करता है। जब एक कपल सेक्स से पहले फोरप्ले करता है तो महिला पार्टनर के प्राइवेट पार्ट में से ल्युब्रिकेंट निकलता है तो अच्छे सेक्स सेशन में अहम भूमिका निभाता है।

- सेक्स से पहले फोरप्ले करने से महिला की सेक्स करने की इच्छा बढ़ती है जिससे उनके प्राइवेट पार्ट में कसाव आता है जो एक अच्छे सेक्स सेशन को और भी आनंददायक बनाने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: पहली बार सेक्स करने से पहले हो रही है घबराहट तो इन टिप्स की मदद से खुद को करें तैयार

सेक्स से पहले फोरप्ले करने के आईडिया

- फोरप्ले शुरू करने का सबसे आसान और अच्छा तरीका है कि आप अपने पार्टनर से बाते करें। आप अपने पार्टनर से प्यारभरी या फिर गंदी बातें कर सकते हैं। आप अपने पार्टनर को बताएं कि आप कैसा महसूस कर रहे हैं और उनके साथ क्या करना चाहते हैं।

- आप अपने पार्टनर को धीरे-धीरे पूरे शरीर पर प्यार से छू सकते हैं। आप अपने पार्टनर को छूने और पकड़ने के अलग-अलग तरीके आज़मा सकते हैं। आप अपने पार्टनर के साथ खेल सकते हैं या फिर उनके साथ सेक्स से पहले नहा सकते हैं। यह प्रक्रिया आपके पार्टनर की सेक्स इच्छा को बढ़ाने में मदद करेगी।

- ब्रैस्ट के निप्पल महिलाओं के वीक पॉइंट में से एक होते हैं। अगर आप अपनी महिला पार्टनर की सेक्स इच्छा को बढ़ाना चाहते हैं तो फोरप्ले के दौरान हाथों या मुँह के इस्तेमाल से उनके निप्पल को सहलाएं। ऐसा करने से सेक्स के दौरान महिलाओं को सुख प्राप्त करने में आसानी होती है।

- फोरप्ले के दौरान आप अपनी महिला पार्टनर के प्राइवेट पार्ट और वीक पार्ट जैसे गले, कान के पीछे, जांघों पर या फिर गुप्त अंगों पर किस कर सकते हैं। प्राइवेट पार्ट पर किस करने से महिला की सेक्स इच्छा बढ़ती है और सेक्स सेशन और भी आनंददायक बन जाता है।

प्रमुख खबरें

ECI मार्च पर Delhi Police का एक्शन, Rahul Gandhi और Priyanka समेत 260 लोग हिरासत में लिए गए

Gurugram Bar Association ने कैप्टन Smit Machhar को Ashok Chakra देने की मांग की

Pakistan Cricket Board को बड़ा झटका, Broadcast Rights तय कीमत से आधी रकम पर बिके

ठाणे MACT ने मेट्रो साइट हादसे में मृतक मजदूर के परिजनों को 34.54 लाख रुपये मुआवजा देने का दिया आदेश