कोरोना वायरस के नए स्वरूप को लेकर अधिक सतर्कता बरती जाए: योगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 30, 2020

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस के नए स्वरूप को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री ने बुधवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में ‘अनलॉक’ व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के नए स्वरूप (स्ट्रेन) की जांच के सम्बन्ध में प्रदेश की प्रयोगशालाओं को आवश्यक उपकरणों से लैस करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक प्रबंध किए जाएं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए कोविड-19 की मेडिकल जांच का कार्य पूरी क्षमता से संचालित किया जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रतिदिन पर्याप्त संख्या में आरटीपीसीआर तथा रैपिड एंटीजन जांच की जाएं। योगी ने कहा कि आगामी 10 जनवरी से मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का आयोजन फिर से शुरू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आरोग्य मेला प्रदेश के सभी ग्रामीण तथा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के दौरान लोगों को कोविड-19 से बचाव के बारे में जागरूक किया जाए।

प्रमुख खबरें

सोनम Sonam Wangchuk ने उपराज्यपाल प्रशासन पर साधा निशाना, President Murmu से हस्तक्षेप की मांग

Kolkata में अभिषेक बनर्जी के घर पर हमले का आरोप, TMC और BJP कार्यकर्ताओं में झड़प

Siang Project: अरुणाचल में बांध विरोधी प्रदर्शनकारी एक माह बाद जेल से रिहा

Maharashtra ATS ने Dombivli से दबोचा 10 लाख का इनामी नक्सली Sanjay Yadav