तोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति के अध्यक्ष योशिरो मोरी देंगे इस्तीफा, महिलाओं को लेकर की थी भद्दी टिप्पणी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 11, 2021

तोक्यो। तोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति के अध्यक्ष योशिरो मोरी को महिलाओं को लेकर की गयी आपत्तिजनक टिप्पणी भारी पड़ती जा रही है और रिपोर्टों के अनुसार वह शुक्रवार को अपने पद से त्यागपत्र दे सकते हैं। जापान की क्योदो समाचार एजेंसी और अन्य रिपोर्टों में गुरुवार को इस मामले की जानकारी रखने वाले अज्ञात सूत्रों के हवाले से कहा है कि मोरी शुक्रवार को अपने पद से हट जाएंगे। उन्हें यह कदम एक सप्ताह से भी अधिक समय पहले महिलाओं को लेकर गयी आपत्तिजनक टिप्पणी और उसके बाद जापान में लैंगिक समानता को लेकर छिड़ी सार्वजनिक बहस के बाद उठाना पड़ रहा है।

प्रमुख खबरें

AIMIM को बड़ा झटका: OBC Caste Certificate अमान्य होने पर गोवंडी की कॉर्पोरेटर रोशन शेख अयोग्य घोषित, BMC ने रद्द की सदस्यता

नासिक धर्मांतरण मामला: आरोपी निदा खान को मिली जमानत, कोर्ट ने भगवान कृष्ण के जन्म का जिक्र कर अजन्मे बच्चे के हित में सुनाया फैसला

WhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, Meta ने भेजा जवाब, IT Ministry कर रहा समीक्षा: सूत्र

Sunil Gavaskar Birthday: जब बिना हेलमेट खूंखार गेंदबाजों से भिड़े Little Master, बदली Team India की तस्वीर