Diabetes Warning Signs: सुबह शरीर में दिखें ये लक्षण तो समझिए बज गई खतरे की घंटी, ना करें इग्नोर

By दिव्यांशी भदौरिया | Jun 16, 2026

अक्सर खराब जीवनशैली और गलत खानपान के कारण डायबिटीज बीमारी का खतरा बना रहता है। डायबिटीज की बीमारी एक साइलेंट किलर है, जो धीरे-धीरे शरीर को खराब करती है। पिछले कुछ सालों में भारत में डायबिटीज के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। डायबिटीज की बीमारी एक तरह का मेटाबॉलिक डिसॉर्डर है जिसमें शरीर या पर्याप्त इंसुलिन का उत्पादन नहीं करता है या उसे इसका ठीक से उपयोग करने में दिक्कत रहती है। इसलिए शरीर में इंसुलिन की कमी होने से शुगर का स्तर बढ़ने लगता है जो किडनी, स्किन, हृदय, आंखों और ओवरऑल पूरी हेल्थ को प्रभावित करता है।

अक्सर डायबिटीज से पीड़ित लोगों को सुबह हाई ब्लड शुगर महससू होता है और उनमें गले और मुंह में शुष्की, रात भर बार-बार पेशाब करने के बाद भी पेशाब की थैली का भारी होना, नजर कमजोर होना और भूख जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं। आइए आपको बताते हैं  डायबिटीज के ऐसे लक्षण जिन्हें कभी-भी नहीं भूलना चाहिए।

सुबह दिखने वाले इन संकेतों को कभी न भूलें

हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि सुबह नजर आने वाले ये लक्षण दिन में नहीं दिखते हैं, जैसे कि खुजली, थकान, कमजोरी, ज्यादा भूख लगना, ज्यादा प्यास लगना दिन और रात दोनों में हो सकता है। वजन कम होना, ठीक ना होने वाले घाव, प्राइवेट पार्ट में खुजली ये सभी लक्षण आपको दिन भर फील हो सकते हैं।

डायबिटीज के अन्य लक्षण

 - अधिक भूख लगना

 - अचानक वजन कम होना

 - हाथों-पैरों में झुनझुनी होना

 - थकावट, कमजोरी और शुष्क त्वचा होना

 - घावों का धीरे-धीरे भरना

 - ज्यादा प्यास लगना

 - रात के समय अत्यधिक पेशाब आना

 - संक्रमण और बालों का झड़ना

 ये सभी लक्षण टाइप 2 डायबिटीज के आम लक्षण है। वहीं, टाइप 1 डायबिटीज में लोगों को मतली, पेट दर्द, उल्टी जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

PM Modi वीडियो हटाने पर संसदीय समिति का Meta को अल्टीमेटम, Mark Zuckerberg माफ़ी मांगें या Safe Harbor खोएं

10 साल बाद पर्दे पर लौट रहे हैं Imran Khan, नेटफ्लिक्स की Adhure Hum Adhure Tum से करेंगे धमाकेदार कमबैक

स्पष्टता न मिलने पर PBKS के Shashank Singh ने Chhattisgarh छोड़ा, Puducherry से जुड़ेंगे

पीओके की पुकार और दुनिया की जिम्मेदारी