'दोस्ताना' संबंध होने के बावजूद मोरक्को ने अपने साथी पाकिस्तान के बजाए भारत पर किया भरोसा, अपनी सेना को मजबूती देने के लिए भारत से की ये डिफेंस डील

By अभिनय आकाश | Jan 11, 2023

पिछले साल इजरायल के साथ मिसाइल डिफेंस सिस्टम खरीदने वाला मुस्लिम देश मोरक्को अब भारत के साथ डिफेंस डील को लेकर सुर्खियों में है। वैसे तो मोरक्को और पाकिस्तान की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। बीते दिनों फीफा विश्व कप के दौरान मोरक्को की जीत पर पाकिस्तान फूला नहीं समाया और इसे इस्लान की जीत तक बताया। लेकिन पाकिस्तान के साथ अपनी मित्रता को दरकिनार करते हुए जब बात देश की सेना को मजबूती देने की आई तो उसने ऑल टाइम फेवरेट भारत पर ही भरोसा जताया। रॉयल मोरक्कन आर्मी ने भारत के टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स से लगभग 100 छह पहियों वाले सैन्य ट्रकों की डिलीवरी ली है। भारतीय रक्षा अनुसंधान विंग द्वारा साझा की गई एक तस्वीर में कई एलपीटीए 244 6×6 ट्रक भारत के पश्चिमी तट के पोर्ट पिपावाव से मोरक्को को निर्यात किए जाने के लिए तैयार हो रहे थे। मोरक्को की सेना ने भी निर्यात की पुष्टि करते हुए ट्विटर पर कहा कि वाहन "डिलीवरी के रास्ते में हैं।

रक्षा खरीद में विविधता लाना

92 एलपीटीए 244 6×6 ट्रकों का अधिग्रहण मोरक्को की अपनी सेना को आधुनिक बनाने के लिए अपनी रक्षा खरीद में विविधता लाने के प्रयासों का हिस्सा है। पिछले साल, देश ने अपने F16s की मारक क्षमता और मिशन लचीलेपन को उन्नत करने के लिए L3Harris Technologies के साथ एक समझौता किया। सेना ने फ्रांस से 36 सीज़र आर्टिलरी सिस्टम के अपने पहले बैच की डिलीवरी भी ली। हथियार कथित तौर पर अफ्रीकी राष्ट्र की त्वरित तैनाती बल अग्नि समर्थन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए आवश्यक घटकों से लैस हैं।

प्रमुख खबरें

मणिपुर हिंसा में किसी बड़े नेटवर्क की साजिश की हो जांच: N Biren Singh

West Indies के खिलाफ Shubman Gill ने लगाया 11वां ODI शतक, टूटा बड़ा रिकॉर्ड

OpenAI ने लॉन्च किए 24 घंटे काम करने वाले Dots एजेंट्स और किफायती GPT-6.1 मॉडल

PM Narendra Modi ने Donald Trump से की फोन पर बात, व्यापार और रक्षा सहयोग की समीक्षा