FIFA World Cup में बड़ा उलटफेर, Penalty Shootout में Morocco ने Netherlands को किया बाहर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 30, 2026

 इस्सा डियोप ने दूसरे हाफ के इंजरी टाइम में बराबरी का गोल किया जबकि इस्माइल सैबारी ने पेनल्टी शूटआउट में निर्णायक गोल दागा जिससे मोरक्को ने नीदरलैंड को 3-2 से हराकर अंतिम 16 में अपनी जगह पक्की की। इससे पहले निर्धारित और अतिरिक्त समय तक दोनों टीम 1-1 से बराबरी पर थी। पेनल्टी शूटआउट में भी चार राउंड के बाद स्कोर 2-2 से बराबर था। मोरक्को के गोलकीपर यासीन बोनू ने क्रिसेंसियो समरविले के शॉट को अपने बाएं हाथ से रोक दिया। इसके बाद सैबारी ने गोलकीपर बार्ट वर्ब्रुगेन के दूसरी ओर गोता लगाने पर निचले बाएं कोने में विजयी गोल दाग दिया। इस मिडफील्डर ने अपनी शर्ट उतार दी और खुशी से चिल्लाने लगा।

समरविले की मदद से किए गए इस गोल के बाद नीदरलैंड के बेंच पर बैठे खिलाड़ी भी मैदान पर दौड़ पड़े और उन्होंने 27 वर्षीय गाकपो को गले लगा लिया, जो फूट-फूटकर रोने लगे। गाकपो और उनकी महिला मित्र नोआ वैन डेर बिज ने हाल ही में अपने अजन्मे बच्चे की गर्भ में ही मौत हो जाने की खबर दी थी। मोरक्को के इस्सा डियोप ने दूसरे हाफ के इंजरी टाइम (91वें मिनट) में चेम्सदीन तालबी के लंबे क्रॉस पर हेडर से गोल करके स्कोर बराबर कर दिया।

एस्टाडियो बीबीवीए स्टेडियम में खेले गए 30 मिनट के अतिरिक्त समय में दोनों टीम में से किसी को भी गोल करने का कोई खास अवसर नहीं मिला। यह टूर्नामेंट का दूसरा मैच था जिसका फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ। इससे पहले पराग्वे ने जर्मनी को पेनल्टी शूटआउट में हराया था। यह राउंड ऑफ 32 में दो सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग वाली टीमों के बीच मुकाबला था। मोरक्को विश्व रैंकिंग में छठे और नीदरलैंड सातवें स्थान पर है।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: America ने दो दशक बाद छोड़ा Iraq, Iran ने मारी Entry, अब बदलेगा Middle East का Power Game!

US EB-5 Visa: अमेरिका ने बढ़ाई निवेशक Green Card की फीस, 30 नवंबर से लागू होंगे नए नियम

Asian Games: स्पीड क्लाइंबिंग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे Deepu Mallesh

चलती स्लीपर बस में नाबालिग से दरिंदगी: दिल्ली पुलिस ने दाखिल की 398 पन्नों की चार्जशीट, 51 गवाह और DNA रिपोर्ट शामिल