मॉरिसन-मोदी शिखर वार्ता: ऑस्ट्रेलिया से भारत वापस लाई गईं 29 प्राचीन मूर्तियां, क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मुद्दों पर हुई चर्चा

By अभिनय आकाश | Mar 21, 2022

विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने आज वर्चुअल समिट किया। ये समिट भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच के ​घनिष्ठ संबंधों और द्विपक्षीय साझेदारी को बढ़ाने के दोनों प्रधानमंत्रियों के साझा दृष्टिकोण को दर्शाता है। इस समिट में क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मुद्दों को कवर किया गया। प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने 2023 में जी-20 की भारत की अध्यक्षता का स्वागत किया और भारत के साथ वैश्विक आर्थिक मुद्दों पर करीब से काम करने की ऑस्ट्रेलिया की प्रतिबद्धता को दोहराया।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर के हिस्से को आजाद कराएगी मोदी सरकार, मंत्री जितेंद्र सिंह का बयान

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के साथ वर्चुअल शिखर वार्ता में कहा कि पिछले कुछ वर्षों में हमारे संबंधों में विविध क्षेत्रों में काफी प्रगति हुई है। वृहद आर्थिक सहयोग समझौते के लिए लिए वार्ता के नतीजे पर पहुंचना आर्थिक संबंधों के लिए अहम है। मैं खुश हूं कि हम दो देशों के बीच वार्षिक शिखर वार्ता का तंत्र स्थापित कर रहे हैं। यूक्रेन संकट पर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने मोदी से कहा कि जान की क्षति रूस को जवाबदेह ठहराने का महत्व रेखांकित करती है। 

 29 बहुमूल्य पुरातत्व अवशेष लौटाए

भगवान शिव, भगवान विष्णु और जैन परंपरा आदि से संबद्ध 29 पुरावशेषों को ऑस्ट्रेलिया ने भारत को वापस लौटा दिया है, जिनका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निरीक्षण किया। सरकारी सूत्रों ने जानकारी दी। ये पुरावशेष अलग-अलग समय अवधि के हैं, जिसमें से कुछ तो 9-10 शताब्दी ईस्वी पूर्व के हैं। सूत्रों ने बताया कि एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 29 पुरावशेषों को भारत को वापस किया है। ये पुरावशेष छह श्रेणियों, ‘शिव और उनके शिष्यों’, ‘शक्ति की पूजा’, ‘भगवान विष्णु और उनके रूप’, जैन परंपरा, चित्र और सजावटी वस्तुओं से नाता रखते हैं।  

प्रमुख खबरें

World Cup Final में हार और पिता का साया छिनने पर टूटे Lionel Messi, कहा- उनके मैसेज का इंतजार आज भी रहता है

Global Market में जबरदस्त उछाल, Gold Price 1.59 लाख के पार, Investors की बढ़ी दिलचस्पी

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अब Cab Booking से पहले नहीं मांग सकेंगे Tip, Ministry ने कंपनियों को दिए सख्त निर्देश

Bihar में फिर दौड़ेगी Sugar Mill की चाशनी, सुधा की तर्ज पर Vegfed Booth भी खुलेंगे