गर्मियों में फैलती हैं सबसे ज्यादा बीमारियां, बदले अपना लाइफस्टाइल, जानिए कैसे रहे हेल्दी

By दिव्यांशी भदौरिया | Mar 24, 2025

मार्च का महीना खत्म होने वाला है धीरे-धीरे तापमान भी बढ़ने लगा है। अप्रैल में भीषण गर्मी देखने को मिलती है। जब तापमान बढ़ता है तो लू, डिहाइड्रेशन और थकान की समस्या भी जन्म ले लेती है। इस दौरान खुद की केयर करना काफी जरुरी है। स्वस्थ और एनर्जेटिक बने रहने के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। आइए आपको बताते हैं गर्मियों में खुद को फिट और एक्टिव कैसे रखें।

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, गर्मियों के दौरान लू लगने से सिरदर्द, चक्कर आना या कमजोरी की स्थिति बन सकती है। गर्मी में शरीर में पानी और मिनरल्स की कमी से कमजोरी की स्थिति बन जाती है। वहीं, बासी और दूषिक भोजन और गंदे पानी से पेट इन्फेक्शन हो सकता है, इससे उल्टी, दस्त और फूड पॉइजनिंग हो सकती है।

गर्मी में इन्फेक्शन और बीमारियों से बचने के उपाय

- शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए आप खूब पानी और फ्रेश जूस या छाछ का सेवन कर सकते हैं।

- गर्मी के मौसम में साफ-सफाई का ध्यान रखें, नियमित रुप से हाथ धोएं।

- हल्का, ताजा और पाचन को दुरुस्त रखने वाले भोजन का सेवन करें, बासी खाना न खाएं।

- गर्मी में लाइट वेट और आरामदायक सूती कपड़े पहनें।

- घर से निकालते समय टोपी और सनस्क्रीन का यूज करें।

- मच्छरों से बचाव करना काफी जरुरी है। मच्छरों से बचने के लिए सफाई रखें।

- रोजाना एंटीबैक्टीरियल साबुन से नहाएं।

- इस दौरान आंखों को इंफेक्शन ज्यादा फैलता है। इसलिए गंदे हाथों से आंखों न छुएं।

- दूषित पानी और खुले में रखे खाने से बचें।

- लू से बचने के लिए आप छाछ, आम पन्ना और नींबू पानी पिएं।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है