उदयपुर में दर्जी की हत्या के विरोध में जयपुर के अधिकतर बाजार रहे बंद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 30, 2022

जयपुर। संयुक्त व्यापार महासंघ और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की ओर से उदयपुर में दर्जी की हत्या के विरोध में बुलाए बंद के तहत बृहस्पतिवार को जयपुर और आसपास के क्षेत्रों में अधिकतर बाजार बंद रहे। बंद के आह्वान के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं। हालांकि, आपात सेवाएं बंद से प्रभावित नहीं हुईं। विहिप के नेता ने कहा, ‘‘ बंद सफल रहा है। सभी बाजार बंद हैं।’’

इसे भी पढ़ें: कन्हैया लाल के घर पहुंचे अशोक गहलोत, पीड़ित परिवार को सौंपा 51 लाख का चेक

बाजार बंद हैं और स्थिति शांतिपूर्ण बनी है।’’ गौरतलब है कि उदयपुर के धानमंडी थाना क्षेत्र में मंगलवार को दर्जी कन्हैयालाल की दो मुस्लिम युवकों ने हत्या कर दी थी। घटना के बाद से ही शहर में तनाव व्याप्त है।

प्रमुख खबरें

Kaushambi Court ने नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के दोषी को 10 साल कारावास की सजा सुनाई

Ayodhya Ram Mandir चंदा चोरी आरोपी के मकान पर सुनवाई 14 अगस्त को करेगा ADA

Hemant Soren का आरोप: BJP राजनीतिक लाभ के लिए अभ्यर्थियों को गुमराह कर रही है

Prayagraj में फर्जी LLB अंकपत्र से वकालत प्रमाण पत्र पाने वाले 39 वकीलों पर FIR दर्ज