दो हजार रुपये के ज्यादातर नोट वापस, 6,839 करोड़ रुपये मूल्य के नोट अभी भी बाहर

By Prabhasakshi News Desk | Dec 03, 2024

मुंबई । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि 2,000 रुपये मूल्य वर्ग के 98.08 प्रतिशत नोट बैंकों में वापस आ चुके हैं। अब चलन से हटाये गये केवल 6,839 करोड़ रुपये मूल्य के नोट ही लोगों के पास हैं। आरबीआई ने पिछले साल 19 मई को 2,000 रुपये मूल्य वर्ग के बैंक नोट को चलन से हटाने की घोषणा की थी। केंद्रीय बैंक ने एक बयान में कहा कि 19 मई, 2023 को चलन में मौजूद 2,000 रुपये के नोट का कुल मूल्य 3.56 लाख करोड़ रुपये था। यह राशि 29 नवंबर, 2024 को घटकर 6,839 करोड़ रुपये रह गयी।

इसके अलावा, लोग देश के भीतर भारतीय डाक से भी 2,000 रुपये के नोट आरबीआई के किसी भी निर्गम कार्यालय में भेज सकते हैं। यह पैसा उनके बैंक खाते में जमा हो जाता है। बैंक नोटों को जमा/विनिमय करने वाले 19 आरबीआई कार्यालय अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नयी दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम में हैं। उल्लेखनीय है कि नवंबर, 2016 में 1,000 रुपये और 500 रुपये के बैंक नोट को चलन से हटाने के बाद 2,000 रुपये के बैंक नोट जारी किये गये थे।

प्रमुख खबरें

अनियमित पीरियड्स और PCOS के लक्षणों को नेचुरली कंट्रोल करेंगे ये 4 योगासन

पिघलते ग्लेशियर और खोखले होते पहाड़ः चेतावनी सुने

संयुक्त राष्ट्र संघ पर प्रासंगिकता पर उठते सवाल

Asian Games 2026: भारत को अबतक 7 मेडल, बुधवार को इतिहास रचेंगी मीराबाई चानू!