ज्यादातर विपक्षी दलों ने प्रधानमंत्री को लॉकडाउन बढ़ाने का दिया सुझाव: आजाद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 08, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में ज्यादातर विपक्षी दलों ने लॉकडाउन बढाने का सुझाव दिया। प्रधानमंत्री के साथविपक्षी दलों के नेताओं की बैठक बाद आजाद ने कहा कि ज्यादातर विपक्षी नेताओं, करीब 80 फीसदी ने लॉकडाउन आगे बढाने की बात की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन की मियाद बढ़ाने के सुझाव उनके पास आ रहे हैं लेकिन कोई भी कदम उठाने से पहले वह मुख्यमंत्रियों और अपने सहयोगियों से विचार-विमर्श करेंगे। 

आजाद ने कहा कि कांग्रेस ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सरकार की मदद के लिए राजनीतिक दलों का कार्य समूह बनाया जाए। आजाद ने बताया कि कांग्रेस की तरफ से कोरोना की बड़े पैमाने पर जांच करने और इसे मुफ्त किये जाने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि देश के करीब 45 करोड़ श्रमिकों को मदद देने, फसलों की कटाई और उपज की खरीद में किसानों की मदद करने, उर्वरक, कीटनाशक और खेती में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों पर जीएसटी खत्म करने और किसानों के कर्ज पर ब्याज के भुगतान को छह महीने के लिए टालने के सुझाव भी दिये गए। 

प्रमुख खबरें

Delhi: रामलीला, Durga Puja और Chhath के लिए बनीं तीन विशेष समितियां

कर्नाटक के Gadag में KRIDL के सहायक अधिशासी अभियंता 13 दिन से लापता, ठेकेदारों पर प्रताड़ना का आरोप

Asian Games | Kabaddi Team Win Gold Medal | गोल्डन डबल से चमका भारत! भारतीय कबड्डी की बादशाहत कायम, पुरुष और महिला टीमों ने रचा इतिहास

Global Mission पर निकलेंगे PM Modi, दिसम्बर में US, Canada, Europe यात्रा से नया इतिहास रचने की तैयारी