Pakistan गई सिख महिला पर सबसे चौंकाने वाली खबर, सरबजीत ने नूर बनकर...

By अभिनय आकाश | Nov 15, 2025

पाकिस्तान गई महिला को लेकर बड़ी खबर है। सरजीत कौर ने धर्म बदल लिया है। निकाह कर लिया है। सरजीत कौर ने अपना नाम नूर हुसैन रखा। सिख जत्थे के साथ पाकिस्तान गई थी सरजीत कौर। उन्होंने अपना नाम बदल लिया। पंजाब के कपूरथला की रहने वाली है सरबजीत कौर जो पाकिस्तान गई थी सिख जत्थे के साथ। अब उन्होंने अपना नाम बदल लिया। दरअसल, प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब के दीदार के लिए भारतीय जत्थे के साथ गई कपूरथला के गांव एमनीपुर की महिला श्रद्धालु सरबजीत कौर वहां निकाह कर लिया है। उसने अपना नाम नूर हुसैन रख लिया है।

इसे भी पढ़ें: Pakistan में सेना से भिड़ी अदालत, मुनीर को डिफेंस चीफ बनाने को बताया संविधान से खिलवाड़, लग गई इस्तीफों की जड़ी

सर्बजीत पर पहले दर्ज हैं मामले

महिला पर कपूरथला और बठिंडा में गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं, जिनमें से कुछ में वह बरी हो चुकी हैं। पुलिस जांच कर रही है कि पासपोर्ट बनवाते समय सरबजीत ने कौन-से दस्तावेज पेश किए थे और वे असली थे या फर्जी। उसका पति इंग्लैंड में रहता है और बेटों से अलग रह रही थी।

प्रमुख खबरें

रुपये की जबरदस्त रिकवरी: RBI Support और FPI Investment से लगातार छठे दिन Dollar के मुकाबले बढ़ी भारतीय मुद्रा

Bajaj Finance Q1 Results: रिकॉर्ड मुनाफे के साथ Share Price ने छुआ नया शिखर, निवेशकों की हुई चांदी

Commonwealth Games जूडो: अस्मिता, हर्ष और यामिनी ने फाइनल में पहुंचकर पदक पक्के किए

Muslims में Polygamy प्रथा पर Supreme Court ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब