ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2025

बहराइच जिले में बहराइच-गोंडा रेल प्रखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत हो गयी। पुलिस क्षेत्राधिकारी पहुप सिंह ने रविवार को बताया कि शनिवार शाम रोशनी गुप्ता (25) अपने बेटे दिव्यांश (चार) के साथ बाजार गयी थी। लौटते वक्त वह बहराइच-गोंडा रेल प्रखंड के रेलवे पिलर संख्या 59/21 के निकट रेलवे लाइन पार करने के लिए खड़ी थी।

इस संबंध में बख्शीपुरा निवासी समाजसेवी अरूण कुमार मिश्र ने बताया कि रेलवे लाइन के उस पार मोहल्लों व बस्तियों में पांच हजार से अधिक बने पक्के मकानों में करीब 30-35 हजार लोग रहते हैं। उन्होंने बताया कि लोगों के आने-जाने के लिए कोई अंडर पास नहीं है, वहींओवर ब्रिज के निर्माण के नाम पर तीन साल पहले रेलवे क्रासिंग को बंद कर दिया गया था।

उन्होंने बताया कि एक और रास्ता है जिसपर दो फुट जलभराव के कारण लोगों को बस्ती में जाने के लिए तीन किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है इसलिए लोग जान जोखिम में डाल कर पटरी पार करते हैं।

मिश्र ने बताया कि इस संबंध में सांसदों, पूर्व सांसदों, विधायकों व एमएलसी के पत्रों सहित अनेक प्रतिवेदन रेल मंत्री व रेलवे के अधिकारियों को दिए जा चुके हैं मगर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी।

प्रमुख खबरें

Saharanpur में आवारा कुत्तों ने 12 वर्षीय बच्चे को नोंचकर मार डाला, एक अन्य घायल

US Dollar की मजबूती से गिरा Rupee, 11 पैसे टूटकर 95.73 पर बंद

विद्या भारती का राष्ट्रव्यापी अभियान, 25 सितंबर को 25 हजार जगहों पर होगा Vande Mataram का सामूहिक गायन

Varshini Venkat: चेन्नई में टीवी अभिनेत्री कारोबारी से 5.5 लाख रुपये ऐंठने के आरोप में गिरफ्तार