महंगाई के बीच Good News, Mother Dairy ने Milk Price पर दिया बड़ा अपडेट, अभी नहीं बढ़ेंगे दाम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 02, 2026

 मदर डेयरी ने मंगलवार को कहा कि दूध की आपूर्ति की स्थिति पर्याप्त बनी है और फिलहाल इसके खुदरा दाम बढ़ाने का उसका कोई इरादा नहीं है। मदर डेयरी ने पिछले महीने दूध के दामों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। देश की प्रमुख ताजा दूध आपूर्ति करने वाली कंपनियों में शामिल मदर डेयरी प्रतिदिन कई राज्यों में लगभग 55 लाख लीटर दूध की बिक्री करती है। कंपनी ने बढ़ती लागत के प्रभाव को आंशिक रूप से संतुलित करने के लिए अपने विभिन्न दूध उत्पादों के दाम 14 मई को दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाए थे।

राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) के चेयरमैन की भी जिम्मेदारी संभालने वाले शाह ने कहा, ‘‘लेकिन फिलहाल उपभोक्ताओं के लिए दूध की कीमत बढ़ाने का हमारा कोई इरादा नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि देश में दूध की आपूर्ति और पशु पालकों से दूध खरीद की स्थिति फिलहाल संतोषजनक है। मौसम विभाग द्वारा मानसून में सामान्य रूप से कम बारिश के पूर्वानुमान के बीच चारे की उपलब्धता को लेकर जताई जा रही चिंताओं पर उन्होंने कहा कि देश में कुल मिलाकर चारे की उपलब्धता में कोई बड़ी समस्या नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि कुछ राज्यों में दिक्कत हो सकती है, लेकिन देश के अन्य हिस्सों से उसकी भरपाई की जा सकेगी। शाह ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में देश का दूध उत्पादन पिछले वर्ष के लगभग 25 करोड़ टन के स्तर से चार से छह प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है।

प्रमुख खबरें

राम मंदिर दान गबन मामले में एसआईटी सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी अपनी अंतरिम रिपोर्ट

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा- ‘तारीख पर तारीख’ आपराधिक न्याय व्यवस्था की पहचान नहीं बन सकती

Mexico Guatemala Border Earthquake | मेक्सिको-ग्वाटेमाला सीमा पर 7.3 तीव्रता का भीषण भूकंप, अल सेल्वाडोर तक हिली धरती, सुनामी का अलर्ट जारी

भाजपा सरकार नोटों की छपाई का भी निजीकरण करने की कोशिश कर रही है: अखिलेश यादव