सबसे जहरीली नागिन 'विशाखा' बनने वाली है मां, पति के साथ करवाया फोटोशूट

By रेनू तिवारी | Jan 12, 2021

एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी टीवी की दुनिया की सबसे लोकप्रिय एक्ट्रेस है। एकता कपूर की नागिन सीरीज से जहरीली नागिन विशाखा के नाम से घर घर में मशहूर हुई अनीता हसनंदानी के घर जल्द ही खुशखबरी आने वाली हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की खबरे साझा की थी। वह अपने पति रोहित रेड्डी के साथ काफी तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती थी। हाल ही में उन्होंने अपने बेबी बंप और पति रोहित रेड्डी के साथ एक शानदार फोटोशूट करवाया है। 

इसे भी पढ़ें: अनुष्का और विराट की बेटी की पहली तस्वीर चाचा ने की शेयर, मिनटों में हुई वायरल  

नागिन एक्ट्रेस अनीता और उनके पति रोहित रेड्डी ने 10 अक्टूबर 2020 को गर्भावस्था की घोषणा की तब से वे दुनिया में अपने छोटे बच्चे का स्वागत करने के लिए बहुत ज्यादा एक्साइटिड हैं। अनीता अपने सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वह कभी भी अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करने का मौका नहीं छोड़ती हैं। अनीता को लगभग रोज पोस्ट करते देखा जा सकता है। उन्हें सकारात्मकता और खुशी फैलाने के साथ इस रोलरकोस्टर की सवारी का आनंद लेते देखा जा सकता है।  

 

प्रमुख खबरें

Bengaluru की Startup Pronto पर बड़ा आरोप, AI Training के लिए घरों में हो रही Video Recording?

USA में भारतीय सेना का जलवा, Gulveer Singh ने National Record तोड़कर जीता सिल्वर मेडल

Harry Kane की हैट्रिक ने दिलाई Bayern Munich को डबल ट्रॉफी, एक सीजन में दागे रिकॉर्ड 61 गोल।

IPL 2026 Playoffs की तस्वीर साफ, Rajasthan की एंट्री के साथ ये Top-4 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी