पत्नी को जिद थी मुंबई जाने की, पति ने कर दिया इनकार, गुस्से में अपने ही बच्चे की मां ने कर दी हत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2022

सुल्तानपुर (उप्र)।उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के चांदा कोतवाली क्षेत्र में मां ने कथित तौर पर अपने एक साल के बच्चे की हत्या कर दी। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि उसकी मां खुशबू को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि घटना जिले के चांदा कोतवाली अंतर्गत फरमापुर गांव की है। गांव निवासी रोहित शर्मा का एक ही पुत्र शिवम (एक वर्ष) था। बताया जा रहा है कि रोहित मुंबई में रहकर काम करता था और वह गत चार जुलाई को पत्नी खुशबू और बच्चे शिवम को लेकर मुंबई से घर आया था। रोहित ने बताया कि रविवार को मुंबई जाने के लिए घर से प्रयागराज स्टेशन के लिए निकल रहा था, तो पत्नी ने भी साथ चलने की बात कही। इस पर उसने उससे कहा कि अगले महीने 10 अगस्त को तुम्हारा भाई जब मुंबई आएगा, तो उसके साथ आ जाना। लेकिन खुशबू रोहित की यह बात मानने के लिए राजी नहीं हुई।

प्रमुख खबरें

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान

CJP Protest at Jantar Mantar | मोदी ने हार स्वीकार कर ली है..., जंतर-मंतर के प्रस्तावित प्रदर्शन से बोले कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके

Manipur के Kamjong में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा, धारा 162 लागू