एक मां ऐसी भी! अपनी 28 दिन की बच्ची का दुपट्टे से गला घोंटा, पुलिस को बोला- बिल्ली ने गिरा दिया

By निधि अविनाश | Dec 10, 2021

मध्य प्रदेश के होशंगाबाद से एक बहुत ही दर्दनाक घटना सामने आई है जिसमें एक मां ने अपनी ही 28 दिन की बच्ची का गला घोंट दिया और उसे मौत के घाट उतार दिया। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर मां के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर दिया गया है। पुलिस को मां पर शक हुआ और महिला के तीन साल पुराने मामले को भी खंगालना शुरू कर दिया। इससे पहले भी महिला की 6 महीने की बच्ची की मौत की घटना सामने आई थी जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच करना शुरू कर दिया। पहले जब महिला की 6 महीने की बच्ची की मौत हुई थी तो मां ने मौत की वजह पीलिया बताई थी। 

बता दें कि, यह घटना खोजनपुर ईदगाह इलाके की है और पुलिस ने मां को गिरफ्तार कर लिया है। SDOP मंजू चौहान के मुताबिक, पुलिस को अस्पताल से एक मेमो मिला था जिसमें 28 दिन की बच्ची की मौत का मामला समाने आया हुआ था। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ पता चल रहा है कि, बच्ची की मौत गला घुटने से हुई है। मां पर पुलिस ने धारा 302 का मुकदमा दर्ज किया है। पूछताछ में महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। 

क्यों मारा अपने बच्चे को

महिला ने पुलिस को बताया कि, वह बच्चे पालने में सक्षम नहीं है और इसलिए बच्ची का गला दुपट्टे से घोंट दिया। 3 साल पहले भी महिला ने अपनी 6 महीने की बेटी की हत्या कर दी थी।महिला काफी बीमार रहती है और उसका एक बड़ा बेटा है। परिवार महिला का पूरा इलाज करा रहा है। दो संतान जिसमें से एक बेटा और एक डेढ़ साल की बेटी है। महिला को इसके बाद तीसरी डिलवरी हुई जिसमें 6 महीने की बच्ची की हत्या कर दी थी और अब महिला को चौथी बार जब बच्ची हुई तो उसका गला घोंट दिया। 

मां ने पुलिस को दिया बहाना

आरोपी मां ने पुलिस को बताया कि, बुधवार दोपहर को करीब 2 बजे बच्ची को बेड पर सुलाकर नहाने चली गई थी। घर पर कोई नहीं था। महिला नहा कर अपने कामों में लग गई और जब शाम 5:30 बजे कमरे में वापस आई तो अपनी बच्ची को बेड के नीचे पाया और वहां से बिल्ली को गुजरते देखा। महिला ने पुलिस को कहा कि, उसकी बेटी को बिल्ली ने बेड से गिरा दिया होगा। इस घटना की सारी जानकारी पति को दी और फिर बेटी को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने बताया कि बच्ची की मौत हो गई है।

प्रमुख खबरें

PM Modi और UAE क्राउन प्रिंस की मुलाकात, रणनीतिक और निवेश साझेदारी पर बनी सहमति

NALSA की तीसरी National Lok Adalat में 2.10 करोड़ से अधिक मामले निपटे

यूआईआईडीबी के पास सिर्फ 18 हेक्टेअर जमीन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद: Mahendra Bhatt

Reform UK Party को दो क्रिप्टो अरबपतियों से मिले 7.2 करोड़ पाउंड का चंदा, ब्रिटेन में विवाद