Mother's Day Gift Ideas: इन खूबसूरत Clutch Bags से मां को कराएं स्पेशल फील, देखें Unique Designs

By दिव्यांशी भदौरिया | May 08, 2026

 मदर्स डे आने में बस एक-दो दिन रह गए है। इस खास मौके पर आप भी अपनी मां को खुश जरुर करना चाहते हैं।  मदर्स डे के लिए आप भी तैयारी में लगे हुए हैं कि अपनी मम्मी को किस तरह का तोहफा दें। समझ नहीं आ रहा होगा कि क्या गिफ्ट दें, अब को टेंशन लेने की कोई जरुरत नहीं है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि  मदर्स डे पर अपनी मां को फैंसी डिजाइन वाले क्लच बैग्स गिफ्ट कर सकते हैं। आजकल मार्केट में काफी ट्रेंडी और लेटेस्ट डिजाइन के क्लच बैग्स मिल रहे हैं, इन्हें खरीदकर अपनी प्यारी मॉम को गिफ्ट जरुर करें। इस खास दिन पर आप अपनी मम्मी को स्पेशल फील कराना चाहते हैं, तो अलग-अलग डिजाइन के लेटेस्ट क्लच बैग्स गिफ्ट करें। चलिए आपको इन बैग्स के बारे में बताते हैं।

इस मदर्स डे पर अपनी मम्मी के लिए पार्टी वियर ब्लैक कलर का ट्रेंडी क्लच बैग गिफ्ट कर सकते हैं। यह एकदम दिखने में फैंसी होता है, कैरी करने में भी काफी शानदार दिखता है। इस तरह के क्लच बैग आप बाजार या ऑनलाइन खरीद सकते हैं।

फ्लोरल वर्क वाला क्लच डिजाइन

मम्मी को स्पेशल फील कराने के लिए आप फ्लोरल वर्क वाला क्लच गिफ्ट कर सकते हैं। ये दिखने में भी फैंसी लगते हैं और यह हर आउटफिट्स के साथ अच्छे से मैच हो जाते हैं। इसलिए आपको इसे जरुर ट्राई करें। इस तरह क्लच में आपको अलग-अलग कलर के क्लच मिल जाएंगे। जिसको आप अपनी पसंद के हिसाब से चूज कर सकते हैं।

यूनिक डिजाइन वाला क्लच

अपनी मां को मदर्स डे पर गिफ्ट देने के लिए यूनिक स्टाइल में मिलने वाले क्लच दे सकते हैं। इस तरह के क्लत दिखने में भी खूबसूरत लगते हैं और अट्रैक्टिव नजर आते हैं। इसे आपकी मां किसी भी पार्टी या फंक्शन में कैरी कर सकती हैं। यह क्लच आपके लुक में चार चांद लगा देगा। मार्केट में आपको इस तरह के क्लच आसानी से मिल जाएंगे।

बनारसी एम्ब्राइडरी वर्क वाला क्लच

आजकल एम्ब्राइडरी वर्क वाला क्लच काफी ट्रेंड में है। इस तरह के क्लच डिजाइन आपकी मम्मी को काफी पसंद आएंगे। यह दिखने में भी काफी यूनिक लगता है। इस तरह के क्लच वेस्टर्न से लेकर इंडियन हर एक आउटफिट के साथ कैरी कर सकते हैं। इस तरह का क्लच आपको मार्केट में मिल जाएगा।

सर्कल डिजाइन वाला क्लच

मदर्स डे के खास मौके पर अपनी मां को सर्कल डिजाइन वाले क्लच को खरीदकर गिफ्ट करें। इस तरह के क्लच आपको मार्केट में मिल जाएंगे। इनमें एम्ब्राइडरी वर्क क्लच को शानदार लुक देता है। ये दिखने में काफी अट्रैक्टिव और सुंदर नजर आएगा। आपकी मां इसे देखकर काफी खुश हो जाएगी। 

पोटली डिजाइन क्लच बैग

इस खास मौके पर आप अपनी मम्मी को पोटली डिजाइन वाले क्लच बैग गिफ्ट कर सकते हैं। ये दिखनें में भी काफी खूबसूरत होते हैं और इस तरह के पोटली बैग किसी भी पार्टी और फंक्शन में कैरी किया जा सकता है। एक बार इसे गिफ्ट कर दिया, तो आपकी मम्मी सब पूछेंगे कहां से लिया है। इस तरह के डिजाइन आपको बाजार में मिल जाएंगे। 

प्रमुख खबरें

World Thalassaemia Day: इस जानलेवा Blood Disorder के Symptoms को न करें अनदेखा, जिंदगी पड़ सकती है भारी

10 % टैरिफ को कोर्ट ने किया रद्द, ईरान से तनातनी के बीच ट्रंप के साथ बड़ा खेल हो गया

संजय राउत ने डोनाल्ड ट्रंप को पत्र में जो कुछ लिखा है उससे विपक्षी नेताओं की देशभक्ति पर सवाल उठ गया है

वास्ते से कृष्णावतारम तक का सफर, Siddharth Gupta को पहले आपने इस रूप में देखा होगा...