अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा पंचतत्व में विलीन हुए

By अनिल रतेरिया | Dec 22, 2020

रायपुर। अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा को पूरे राजकीय सम्मान के साथ आज उनके गृह नगर दुर्ग के शिवनाथ नदी के महमरा घाट स्थित मुक्तिधाम में अंतिम विदाई दी गई। सुबह उनका पार्थिव शरीर नई दिल्ली से रायपुर लाया गया। जहां राजीव भवन में श्रद्धांजलि दी गई। जहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वोरा के पार्थिव देह को कांधा देकर दुर्ग के लिए रवाना किए थे। दुर्ग के पद्मनाभपुर स्थित निवास में अंतिम दर्शन के उपरांत उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक और चाहने वाले शामिल हुए। राज्यपाल अनुसुईया उइके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस वर्किंग कमेटी से उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल वासिनक ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी की ओर से श्री वोरा के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। महाराष्ट्र सरकार के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत भी वोरा के निवास पहुंचकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। 

इस मौके पर छत्तीसगढ़ शासन के सभी कैबिनेट मंत्री भी उपस्थित थे। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव, लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी मंत्री रविन्द्र चौबे, परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल, राजस्व आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, उद्योग मंत्री कवासी लखमा उपस्थित थे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, पूर्व मंत्री विष्णुदेव साय, पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय, पूर्व विधायक प्रदीप चौबे, भजन सिंह निरंकारी एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी शोकसभा में स्वर्गीय वोरा के व्यक्तित्व को नमन किया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने स्वर्गीय वोरा के पुत्र एवं विधायक अरुण वोरा एवं उनके परिवारजनों को ढांढस बधाई। दुर्ग सांसद विजय बघेल, राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने भी निवास स्थल पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। श्री वोरा की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के जनप्रतिनिधि और उनके चाहने वाले शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

प्रमुख खबरें

Team India के लिए England के खिलाफ बड़ी चुनौती, World Cup की तैयारी के लिए Shubman Gill की असली परीक्षा

England के खिलाफ ODI Series से पहले Team India का अभ्यास, Virat Kohli और Gambhir की बेरुखी ने बढ़ाई फैंस की चिंता

Erling Haaland की अनोखी Souvenir ने इंटरनेट पर मचाई धूम, Texas से खरीदा शराब की बोतल वाला Raccoon

आइकिया की बड़ी योजना: 2030 तक भारत में निवेश दोगुना कर 21,000 करोड़ रुपये करेगी कंपनी