Moto G8 हुआ लॉन्च, इसमें हैं ट्रिपल रियर कैमरा और ये खास फीचर्स

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 07, 2020

Motorola ने अपने Moto G8 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। हाल ही में मोटोरोला ने अपनी मोटो जी8 सीरीज़ के Moto G8 Plus, Moto G8 Power और Moto G8 Play स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। मोटो जी8 मोटोरोला का एक मिड-रेंज डिवाइस है जो कई अच्छे फीचर्स के साथ आता है। Moto G8 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन 4 जीबी रैम के साथ आता है। फोन में अपग्रेडेड स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर दिया गया है। आइये जानते हैं इस फोन के सभी स्पेसिफिकेशन, कीमत और उपलब्धता के बारे में।

इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy S10 Lite का 512 जीबी स्टोरेज वैरिएंट हुआ लॉन्च, जानिए कीमत

Moto G8 के स्पेसिफिकेशन

- मोटो जी8 एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो कि एंड्रॉयड 10 स्टॉक इंटरफेस पर काम करता है। 

- मोटो के इस स्मार्टफोन में 6.4 इंच का मैक्स विज़न एचडी+ (720x1,560 पिक्सल) डिस्प्ले है जो कि 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। इसमें 269 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी वाली स्क्रीन के साहै।  

- मोटो के इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम दी गई है।

- Moto G8 तीन रियर कैमरों से लैस है। फोन में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/ 1.7 है। यह 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 4K वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। इसके साथ 118 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा भी है।

- सेल्फी के लिए शौकीनों के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का पंच होल कैमरा दिया गया है।

- फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है।

- मोटो जी8 की बैटरी 4,000 एमएएच की है और यह 10 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

- स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस, एजीपीएस, ग्लोनास और गैलिलयो शामिल हैं। 

इसे भी पढ़ें: Realme 5 Pro, Realme X और Realme XT पर मिल रहा है डिस्काउंट, जानिए फीचर्स

Moto G8 की कीमत और उपलब्धता

मोटो की ब्राजील में कीमत BLR 1,299 (करीब 21,000 रुपये) है। यह पर्ल व्हाइट और नियॉन ब्लू रंग में मिलता है। Motorola ने बताया है कि फोन को जल्द ही दुनियाभर के मार्केट में उपलब्ध कराया जाएगा। अभी भारत में Moto G8 को लाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

प्रमुख खबरें

Yemen: राजधानी Sanaa के पास हवाई हमलों में 25 लोगों की मौत, 30 घायल

Ayodhya में रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले माफी मांगकर आएं: Yogi Adityanath

Akhilesh Yadav परिवार सहित 12 दिसंबर को करेंगे Ayodhya में राम मंदिर और हनुमानगढ़ी के दर्शन

2029 Lok Sabha Election में भाजपा की सत्ता से होगी विदाई, कोच्चि में बोले Abhijit Deepke